Foreign Exchange Reserves: 2.84 अरब डॉलर की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 692.3 अरब डॉलर पर

स्वर्ण भंडार 72.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 63.6 अरब डॉलर हो गया

Foreign Exchange Reserves: 2.84 अरब डॉलर की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 692.3 अरब डॉलर पर
आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 12.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 18.5 अरब डॉलर पर पहुंच  गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में बढ़ोतरी होने से 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.84 अरब डॉलर के इजाफे के साथ रिकॉर्ड 692.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.5 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.06 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 605.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 72.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 63.6 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 12.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 18.5 अरब डॉलर पर पहुंच  गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 6.6 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 4.5 अरब डॉलर पर आ गया।

Read More विधानसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी का मंथन आज: मेरठ-सहारनपुर के नेताओं संग करेंगे बैठक, बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा संभव

 

Read More हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094.07 पर बंद, इन शेयर्स में दिखी तेजी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित