मुंबई के अंधेरी में मिलावटी दूध बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

दूध मिलावट गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

मुंबई के अंधेरी में मिलावटी दूध बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने अंधेरी में नामी ब्रांडों के पैकेटों में सिंथेटिक दूध बेचने वाले गिरोह को पकड़ा। 1,000 लीटर मिलावटी दूध जब्त कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को अंधेरी उपनगर में नामी ब्रांड के पैकेटों में मिलावटी और सिंथेटिक दूध भरकर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वर्सोवा पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की संयुक्त टीम ने महाकाली गुफा रोड स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मौके से 1,000 लीटर सिंथेटिक दूध, विभिन्न ब्रांड के 2,000 खाली पैकेट, पैकिंग मशीनरी और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अमूल और गोकुल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के असली पैकेटों से सिरिंज के जरिए दूध निकाल लेते थे और उसमें गंदा पानी व सिंथेटिक दूध मिलाकर दोबारा पैकिंग करते थे। आरोपी गलत मंशा से पैसा कमाने के लिए उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। वे असली दूध को निकालकर उसे अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल ए2 और गोकुल के विभिन्न उत्पादों के खाली पैकेटों में भर देते थे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी