अरावली पहाड़ियों पर सरकार ने दी नई परिभाषा : 90 प्रतिशत हिस्सा नहीं माना जाएगा अरावली, जयराम रमेश ने कहा- फैसले की बेहतर भविष्य के लिए समीक्षा करने की जरूरत

संवेदनशील और विशाल पारिस्थितिकी तंत्र को एक और गंभीर झटका लगने वाला 

अरावली पहाड़ियों पर सरकार ने दी नई परिभाषा : 90 प्रतिशत हिस्सा नहीं माना जाएगा अरावली, जयराम रमेश ने कहा- फैसले की बेहतर भविष्य के लिए समीक्षा करने की जरूरत

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की नई परिभाषा से अरावली पहाड़ियों का 90% हिस्सा अरावली नहीं माना जाएगा, जिससे खनन और निर्माण को बढ़ावा मिल सकता है। जयराम रमेश ने इसे पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस परिभाषा को स्वीकार किया जाना चिंताजनक है। कांग्रेस ने इसकी तत्काल समीक्षा की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अरावली पहाड़ियों को लेकर एक नई परिभाषा दी है, जिससे इन पहाड़ियों का 90 प्रतिशत हिस्सा अब अरावली नहीं माना जाएगा। हैरान करने वाले इस फैसले की बेहतर भविष्य के लिए समीक्षा करने की सख्त जरूरत है। कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अरावली की पहाड़ियां दिल्ली से हरियाणा और राजस्थान होते हुए गुजरात तक फैली हुई हैं। पिछले कुछ वर्षों में नियमों और कानूनों के उल्लंघन से खनन, निर्माण और अन्य गतिविधियों के कारण ये पहाड़यिाँ तबाह हो गई हैं।

रमेश ने लिखा कि अब ऐसा लग रहा है कि इस संवेदनशील और विशाल पारिस्थितिकी तंत्र को एक और गंभीर झटका लगने वाला है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय को अरावली पहाड़ियों की एक नयी परिभाषा सुझाई है। इस परिभाषा का उद्देश्य खनन को प्रतिबंधित करना है, लेकिन वास्तव में इसका मतलब यह होगा कि अरावली पहाड़ियों का हिस्सा अब अरावली नहीं माना जाएगा। न्यायालय ने इस संशोधित परिभाषा को स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस नेता ने इसे अजीब स्थिति बताया और कहा कि इसके पर्यावरण और जन स्वास्थ्य पर बहुत गंभीर परिणाम होंगे। इसकी तत्काल समीक्षा की आवश्यकता है।नरक का रास्ता वास्तव में नेक इरादों से बना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान