गुरमीत सिंह राम रहीम 20 दिन के पेरोल पर जेल से रिहा

गुरमीत सिंह राम रहीम 20 दिन के पेरोल पर जेल से रिहा

हरियाणा विधानसभा चुनाव से तीन दिन पूर्व बुधवार को साध्वियों के यौन शोषण व पत्रकार रामचंदर छत्रपति की हत्या के मामले में सजा भुगत रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को 20 दिन के पेरोल पर रिहा किया गया। 

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से तीन दिन पूर्व बुधवार को साध्वियों के यौन शोषण व पत्रकार रामचंदर छत्रपति की हत्या के मामले में सजा भुगत रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को 20 दिन के पेरोल पर रिहा किया गया। 

रोहतक की सुनरिया जेल में बंद गुरमीत सिंह जेल से रिहा होते ही उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित आश्रम की ओर रवाना हो गया। इस बार पेरोल सशर्त है और चुनाव आयोग की शर्तों के अनुसार गुरमीत सिंह को हरियाणा से दूर रहना है व निजी तौर पर व सोशल मीडिया पर भी किसी भी राजनीतिक गतिविधि से दूर रहना है।

पिछले चार सालों में गुरमीत सिंह 10 से अधिक बार लगभग ढाई सौ दिनों के लिए पेरोल/फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है और अधिकांश बार यह हरियाणा व आसपास के राज्यों में किसी न किसी चुनाव के दौरान हुआ है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प