क्या अंग्रेजी बन चुकी है अब भारत की स्थानीय भाषा? CBSE की तीन-भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अंग्रेजी को लेकर उठाया अहम सवाल

अंग्रेजी की भूमिका पर उठे सवाल

क्या अंग्रेजी बन चुकी है अब भारत की स्थानीय भाषा? CBSE की तीन-भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अंग्रेजी को लेकर उठाया अहम सवाल
सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या अंग्रेजी को भारत की स्थानीय भाषा माना जा सकता है। अदालत ने नागालैंड और मेघालय जैसे राज्यों का हवाला देते हुए इसे पूरी तरह विदेशी मानने से इनकार किया।

नई दिल्ली। सीबीएसई की तीन-भाषा नीति को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी ने शिक्षा व्यवस्था में नई बहस छेड दी। अदालत ने सवाल उठाया कि क्या वर्तमान परिस्थितियों में अंग्रेजी को भी भारत की एक स्थानीय भाषा माना जा सकता है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि देश में अंग्रेजी का व्यापक उपयोग हो रहा है और नागालैंड व मेघालय जैसे राज्यों में यह आधिकारिक भाषा है। न्यायालयों और उच्च शिक्षा में भी अंग्रेजी की प्रमुख भूमिका है, इसलिए इसे पूरी तरह विदेशी भाषा मानना उचित नहीं होगा।

नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 6 से तीन भाषाएं पढ़ाने की व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना और छात्रों को बहुभाषी बनाना है। हालांकि, कई अभिभावकों और छात्रों ने अतिरिक्त भाषा से पढ़ाई का बोझ बढ़ने की आशंका जताई है। सुनवाई के दौरान यह मुद्दा भी सामने आया कि 22 भारतीय भाषाओं का विकल्प होने के बावजूद एनसीईआरटी की वेबसाइट पर फिलहाल सीमित भाषाओं में ही पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हैं। कोर्ट की टिप्पणी के बाद भाषा नीति और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेश मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल करेगा आमेर और हवामहल का दौरा, झालाना लेपर्ड सफारी भी कार्यक्रम में शामिल विदेश मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल करेगा आमेर और हवामहल का दौरा, झालाना लेपर्ड सफारी भी कार्यक्रम में शामिल
राजधानी जयपुर 16 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्यीय विदेशी संपर्क सम्मेलन की मेजबानी। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले...
लोगों के घरों में आ रहा सीवर मिश्रित पानी : बड़ी संख्या में नमूने फेल, सैलजा ने कहा- सरकार उठाएं प्रभावी कदम
मणिपुर में भीड़ का असम राइफल्स के शिविर पर हमला : वाहनों में की तोडफ़ोड़, आग लगाने की भी रिपोर्ट
आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
राजस्थान कांग्रेस में डोटासरा के छह साल, कांग्रेस संगठन को ग्रासरूट तक मजबूत
ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला: होर्मुज में 7 घंटे तक बरसी मिसाइलें, ट्रंप ने दी नई चेतावनी
AI से बनाई करोड़ों की दौलत, सिद्धार्थ सक्सेना ने एक दिन में कमाए 77 करोड़ रुपए