INDIA Alliance Meeting : आज शाम होगी गठबंधन के नेताओं की बैठक, 4 जून के बाद की रणनीति पर होगी चर्चा

बंगाल में चक्रवात के कारण टीएमसी नहीं होगी शामिल

INDIA Alliance Meeting : आज शाम होगी गठबंधन के नेताओं की बैठक, 4 जून के बाद की रणनीति पर होगी चर्चा

लोकसभा के अंतिम चरण के चुनाव के बीच इंडिया समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी, जिसमें चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति तथा अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

नई दिल्ली। लोकसभा के अंतिम चरण के चुनाव के बीच इंडिया समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी, जिसमें चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति तथा अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

गठबंधन के सूत्रों ने बताया कि बैठक दोपहर बाद तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बुलाई गई है। बैठक में गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी पहले ही राज्य में चक्रवाती तूफान की स्थिति तथा आज हो रहे चुनाव के मद्देनजर बैठक में शामिल नहीं होने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

बैठक के एजेंडे को लेकर खड़गे तथा कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा है कि इसमें सिर्फ चार जून को परिणाम घोषित होने के बिन्दुओं को लेकर मंत्रणा की जाएगी और कार्यकर्ताओं को फार्म 17 सी तथा मतगणना से संबंधित अन्य मुद्दों पर कैसे सतर्क रहना है, सिर्फ इन्ही मुद्दों पर बैठक में विचार किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी