केजरीवाल ने सरकारी अफसरों के घर काम करने वाले कर्मियों के लिए दी गारंटी

स्टाफ एक तरह से बंधुआ मजदूर बन जाता है

केजरीवाल ने सरकारी अफसरों के घर काम करने वाले कर्मियों के लिए दी गारंटी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकारी अफसरों, सांसदों और मंत्रियों के घरेलू नौकरों के लिए सात गारंटी दी है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकारी अफसरों, सांसदों और मंत्रियों के घरेलू नौकरों के लिए सात गारंटी दी है। केजरीवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि सरकारी आवासों में काम करने वाले सर्वेंट की बहुत सारी समस्याएं हैं। किसी भी सरकारी अफसर, सांसद और मंत्री को आवास दिया जाता है तो उसके साथ सर्वेंट क्वार्टर होता है। सर्वेंट क्वार्टर में उन लोगों को रखा जाता है जो सरकारी अफसर, सांसद और मंत्री के घर में काम करते हैं। इनमें से 70-80 फीसदी स्टाफ को तनख्वाह नहीं दी जाती है। उन्हें सर्वेंट क्वार्टर देकर मुफ्त में काम करने के लिए कहा जाता है। वह स्टाफ एक तरह से बंधुआ मजदूर बन जाता है।

उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों का तबादला हो जाता है तो उसके यहां काम करने वाला स्टाफ बेघर हो जाता है। जब कोई नया अधिकारी, सांसद या मंत्री वहां आता है, तो जरूरी नहीं है कि वह उनको ही रखे। इससे वह स्टाफ सड़क पर आ जाता है। यह बहुत अस्थाई सी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मैं आज इन लोगों के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से सात गारंटियों का ऐलान कर रहा हूं। पहला, सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाएंगे। इसमें जो लोग अपनी सेवा उपलब्ध कराना चाहते हैं, वह अपने आप को पंजीकृत कर सकते हैं। इसके साथ जिसे नया स्टाफ चाहिए तो वे भी अपने आप को इस पोर्टल पर पंजीकृत कर सकते हैं। इससे बहुत सारे लोगों की समस्याएं दूर हो सकती हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि हमने जैसे एक श्रमिक कार्ड बनाया है, वैसे ही एक सरकारी पर्सनल स्टाफ कार्ड बनाया जाएगा। श्रमिक कार्ड के ऊपर कई योजनाओं की सुविधाएं मिलती हैं वैसे ही सरकारी पर्सनल स्टाफ को भी सारी सुविधाएं दी जाएंगी। एक सर्वेंट हॉस्टल बनाया जाएगा। घरेलू नौकर कुछ साल के लिए अस्थायी तौर पर उस होस्टल में रह सकते हैं, जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिल जाती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के ईडब्ल्यूएस मकान हैं, जो सस्ते और आसान किस्तों पर दिए जाते हैं। यह मकान सर्वेंट या स्टाफ को भी मुहैया कराएं जाएंगे ताकि उन्हें इसका फायदा मिल सके। पर्सनल स्टाफ के स्वास्थ्य के लिए मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक लगाए जाएंगे। इनके काम के घंटे, तनख्वाह से संबंधित नियम बनाए जाएंगे। हमने अभी ऑटो चालक, ई रिक्शा, टैक्सी ड्राइवरों के लिए 10 लाख रुपए लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस, उनकी बेटी की शादी के लिए 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि और बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की सुविधाओं का ऐलान किया था। ये चारों सुविधाएं इन सरकारी सर्वेंट को भी दी जाएंगी।

Read More शेयर बाजार में गिरावट के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे हुआ कमजोर, 93.34 पर पहुंचा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास