छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : खड़गे ने की मांग, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे सरकार

कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार

छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : खड़गे ने की मांग, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे सरकार
खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की। दोनों नेताओं ने छात्रों से माफी मांगने और प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की। खड़गे ने संसद में शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की मांग भी दोहराई।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने तथा छात्रों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। खड़गे तथा गांधी ने मोदी के वीडियो के जरिए पेपरलीक को लेकर दिए गए बयान पर शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जब संसद चल रही होती है, तो प्रधानमंत्री को संसद में आकर बयान देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी से संसद में आने से पहले प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने तथा छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठी-डंडों और पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

खड़गे ने स्पष्ट किया कि सरकार की तरफ से इस दिशा में यह सारे कदम उठाए जाने के बाद ही कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। गांधी ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, मोदी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आधी रात को जारी इस दयनीय वीडियो से उनकी बुद्धिमत्ता का अपमान मत कीजिए। उन्होंने आग्रह करते हुए सरकार से कहा कि श्री प्रधान को बर्खास्त किया जाए, छात्रों की पिटाई करने वालों को दंडित किया जाए और छात्रों से माफी मांगी जाए।

 

Read More विधायक पूजा पाल का अखिलेश पर तीखा हमला, बोलीं-भाजपा में अवसर योग्यता और समर्पण से होता है तय

 

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

तंबाकू नियंत्रण में राजस्थान को वैश्विक सम्मान, WHO का वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड-2026 किया हासिल तंबाकू नियंत्रण में राजस्थान को वैश्विक सम्मान, WHO का वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड-2026 किया हासिल
तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्थान को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का वर्ल्ड नो टोबैको डे...
कावेरी नदी जल बंटवारा विवादित मामला : 2 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे मुद्दे पर बैठक, बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही बातचीत
ऊर्जा समिट में मंत्री के भाषण के बीच गुल हुई बिजली, कहा- अब पांच मिनट की कटौती भी बनती है खबर
गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- चिंता मत करें, मिलेगा न्याय
जल जीवन मिशन में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2,212 से अधिक गांव बने 'हर घर जल' प्रमाणित
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, वेयरहाउस पंजीयन नियम में जोड़ा नया प्रावधान
अमेरिका के पास ईरान की फ्रीज संपत्ति से होगी नुकसान की भरपाई, ट्रम्प बोले- सैन्य अभियान रखेंगे जारी