पंजाब में बड़ी हत्या की योजना विफल : बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 3 सदस्य गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद

गोला-बारूद के साथ चार अत्याधुनिक हथियार बरामद किए 

पंजाब में बड़ी हत्या की योजना विफल : बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 3 सदस्य गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित आतंकी मॉड्यूल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पंजाब में एक और बड़ी हत्या की योजना को विफल कर दिया है।

जालंधर। पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित आतंकी मॉड्यूल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पंजाब में एक और बड़ी हत्या की योजना को विफल कर दिया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जगरूप सिंह, सुखजीत सिंह और नवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके पास से गोला-बारूद के साथ चार अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। 

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मॉड्यूल को अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह गोपी नवाशहरिया द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा का करीबी सहयोगी है। इसके साथ ही उसका सहयोगी लाडी बकापुरिया भी शामिल है, जो वर्तमान में ग्रीस में रहता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसएसओसी अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच चल रही है। 

बरामद हथियारों में एक ग्लॉक पिस्तौल 9एमएम, एक मैगजीन और 6 कारतूस, एक पिस्तौल  स्टॉर्म (बेरेटा) 30 बोर, एक मैगजीन और 4 गोलियां, एक देशी 30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और चार कारतूस और एक देशी 32 बोर पिस्तौल, 01 मैगजीन और 8 कारतूस शामिल हैं। 

  

Read More आखिर क्यों मायावती ने कहा, बसपा के खिलाफ हो रही साजिशें, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करें कार्यकर्ता

 

Read More डिजिटल पेमेंट और सेमीकंडक्टर तक...भारत–मलेशिया संबंधों को मिली नई मजबूती, इन छह अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Read More संसद की कार्रवाई से पहले विपक्षी दलों के नेताओं ने की संसद भवन परिसर में महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तेयारी, जानें कौन कौन रहा मौजूद?

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी