मणिपुर बम हमला: महिला समेत दो ग्रामीण गंभीर घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

बिष्णुपुर में दोहरा विस्फोट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

मणिपुर बम हमला: महिला समेत दो ग्रामीण गंभीर घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

बिष्णुपुर के न्गानुकॉन में एक खाली पड़े घर में हुए दोहरे धमाकों में दो ग्रामीण जख्मी हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके से भारी मात्रा में विस्फोटक और रॉकेट बरामद किए हैं।

इंफाल। मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के फागकचाओ इखाई के न्गानुकॉन में सोमवार सुबह हुए दोहरे विस्फोट में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान सैतोन मखा लीकाई के सोइबम सनतोंबा सिंह और सैतोन हैयाइकोन मानिंग लीकाई की नोंगथोंबम इंदुबाला देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सैतोन ग्राम पंचायत के न्गानुकॉन वार्ड संख्या 7/8 के सलाम मणि सिंह के एक खाली पड़े घर में एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हुआ। यह घर तीन मई, 2023 से खाली पड़ा है, जब ग्रामीणों पर चुराचंदपुर जिले के कुकी उग्रवादियों और भीड़ ने हमला किया था।

कुकी उग्रवादियों द्वारा ग्रामीणों पर रॉकेट और बमों से हमला किये जाने के कारण बिष्णुपुर जिले के केइबुल लामजाओ स्थित राहत शिविर और आसपास के इलाकों में अभी भी लोग रह रहे हैं। इससे पहले, जब सरकार ने बिष्णुपुर जिले में विस्थापित लोगों को पुनस्र्थापित करने का प्रयास किया था, तब भी कुकी उग्रवादियों ने रॉकेट और बम दागे थे।

बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ, जब सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के हेंगलेप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सेजांग गांव से 40 किलोग्राम वजन के दो मध्यम आकार के रॉकेट, देसी डबल बैरल बंदूकें और 100 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किये, जिन पर कुकी उग्रवादियों द्वारा आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल किये जाने का संदेह है। यह हमला चुराचंदपुर जिले के हेंगलेप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लांचिंचगमानबी गांव के चिंगफेई गांव से किया गया था।

Read More ममता बनर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : किसी भी राज्य का सीएम जांच के बीच में इस तरह नहीं आ सकता, इस तरह लोकतंत्र को संकट में डालना उचित नहीं

इससे पहले एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने लगभग तीन किलोग्राम वजन का एक आईईडी भी बरामद किया था। इस बीच, पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार को बिष्णुपुर और इम्फाल पश्चिम जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

Read More बंगाल में वोटिंग का धमाल : पहले चरण की 152 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ मतदान; हिंसा की छाया में मतदान, कई जगह झड़पें और बमबाजी

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण