Mohan Yadav Cabinet: मालवा-निमाड़ अंचल को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

Mohan Yadav Cabinet: मालवा-निमाड़ अंचल को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

राज्य के महाकौशल अंचल से जो सबसे अहम नाम आज के मंत्रिमंडल में आया है, उसमें प्रमुख नाम राकेश सिंह (जबलपुर पश्चिम), प्रहलाद पटेल (नरसिंहपुर) और उदय प्रताप सिंह (गाडरवारा) का है। मती संपत्तिया उइके (मंडला) भी इसी अंचल से आती हैं।

भोपाल। सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व राज्य के मालवा-निमाड़ अंचल को दिया गया है। आज शपथ लेने वाले पांच मंत्री इंदौर संभाग से आते हैं, जिनमें वरिष्ठ विधायक कैलाश विजयवर्गीय (इंदौर-एक), तुलसी सिलावट (सांवेर), नागर सिंह चौहान (अलीराजपुर), निर्मला भूरिया (पेटलावद) और विजय शाह (हरसूद) शामिल हैं। वहीं उज्जैन संभाग को जहां पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (मल्हारगढ़) के तौर पर सरकार में प्रतिनिधित्व मिला था, वहीं आज इस संभाग से दो और विधायकों चैतन्य कश्यप (रतलाम) और इंदर सिंह परमार (शुजालपुर) ने मंत्री पद की शपथ ले ली है, जिसके बाद अब इस संभाग को भी सरकार में अच्छा-खासा प्रतिनिधित्व मिल गया है।

राज्य के महाकौशल अंचल से जो सबसे अहम नाम आज के मंत्रिमंडल में आया है, उसमें प्रमुख नाम राकेश सिंह (जबलपुर पश्चिम), प्रहलाद पटेल (नरसिंहपुर) और उदय प्रताप सिंह (गाडरवारा) का है। मती संपत्तिया उइके (मंडला) भी इसी अंचल से आती हैं।

मंत्रिमंडल में भोपाल संभाग को भी खासी वरीयता दी गई है। शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे भोपाल की नरेला सीट से विधायक विश्वास सारंग को इस बार भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। इसके अलावा भोपाल की गोङ्क्षवदपुरा से विधायक मती कृष्णा गौर भी इस बार मंत्री पद पर काबिज की गईं हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुत्रवधू हैं। भोपाल संभाग के राजगढ़ से भी दो मंत्रियों गौतम टेटवाल (सारंगपुर) और नारायण सिंह पंवार (ब्यावरा) मंत्रिमंडल में स्थान पाने में सफल रहे हैं। इसी संभाग के सीहोर जिले से आने वाले पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा (इछावर) भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। वर्मा राज्य के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं। रायसेन जिले के उदयपुरा से पहली बार के विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल के नाम को मंत्रिमंडल मेें शामिल किए जाने ने सभी को चौंका दिया है। 

चौहान की सरकार में सत्ता के गलियारों में बेहद अहम माने जाने वाले बुंदेलखंड अंचल से इस बार मंत्रिमंडल में चार विधायकों को स्थान दिया गया है। मंत्री गोङ्क्षवद सिंह राजपूत (सुरखी), लखन पटेल (पथरिया), दिलीप अहिरवार (चांदला) और धर्मेंद्र लोधी (जबेरा) को डॉ मोहन यादव सरकार में स्थान मिला है। 

Read More गोवा अग्निकांड में भगौड़े मालिक गौरव लूथरा की तस्वीर आई सामने, थाईलैंड में छिपे होने का शक

राज्य के ङ्क्षवध्य अंचल से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के नाम के बाद अब इस क्षेत्र की रैगांव सीट से विधायक चुन कर आईं प्रतिमा बागरी को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। 

Read More पंजाब दौरे पर दिल्ली कैबिनेट: सीएम रेखा गुप्ता ने स्वर्ण मंदिर में धोए जूठे बर्तन, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

शहडोल संभाग के दिलीप जायसवाल (कोतमा) मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। वहीं चितरंगी से पहली बार विधायक बनीं राधा सिंह ने भी डॉ मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शपथ ली है। 

Read More मुख्य न्यायाधीश को चुनाव आयोग चयन समिति से हटाने की वजह बताएं सरकार : भारत की जनता पूछ रही सवाल, राहुल गांधी ने कहा- चुनाव आयोग को वोट चोरी करने का औजार बना रही भाजपा

ग्वालियर चंबल अंचल का दबदबा भी मंत्रिमंडल में कायम दिखाई दे रहा है। ग्वालियर से विधायक और पहले भी मंत्री रह चुके प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। तोमर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया के समर्थक हैं और उन्हीं के साथ 2020 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं इसी क्षेत्र से नारायण सिंह कुशवाह (ग्वालियर दक्षिण), एंदल सिंह कंसाना (सुमावली) और राकेश शुक्ला (मेहगांव) भी मंत्री पद पाने वालों में शामिल हुए हैं।

हालांकि शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे राज्य के वरिष्ठतम विधायक गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह का नाम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प