बिहार में 10 दिनों में 50 से अधिक हत्याएं: आरजेडी ने सम्राट चौधरी पर बोला हमला, कहा-फेल है सरकार

राजद का एनडीए सरकार पर तीखा हमला

बिहार में 10 दिनों में 50 से अधिक हत्याएं: आरजेडी ने सम्राट चौधरी पर बोला हमला, कहा-फेल है सरकार

राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने आरोप लगाया है कि सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद बिहार में अपराध बेलगाम है। पिछले 10 दिनों में 50 से अधिक हत्याएं हुई हैं।

पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राज्य भर में अपराध की गति में तेज वृद्धि का आरोप लगाया है, इस दावे के साथ कि आपराधिक घटनाओं को रोकने में एनडीए सरकार पूरी तरह विफल है। सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद 21 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक यानी कि 10 दिनों के अंदर बिहार में मात्र हत्या की 50 से अधिक घटनाएं हुई हैं।

हत्या के अलावा भी कई आपराधिक घटनाएं: 

चोरी, डकैती, दुष्कर्म आदि घटनाएं इसके अतिरिक्त हैं। इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का सहज आकलन किया जा सकता है। नवादा में फेरी लगाने वाले अतहर हुसैन की हत्या क्रुद्ध भीड़ ने कर दी। मधुबनी जिला में सुपौल निवासी नूरशेद आलम को अधमरा कर दिया। पटना के बाढ़ थानान्तर्गत जलगोविंद गांव में शनिवार रात घर में घुसकर अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

तेजस्वी के लौटने की सुगबुगाहट से रिचार्ज हुए कार्यकर्ता: 

Read More मणिपुर में अपराध को लेकर अभियान : सुरक्षा बलों की ने 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

तेजस्वी यादव के बिहार आने की सुगबुहाहट के बीच राजद के नेता-कार्यकर्ता एक बार फिर पूरे जोश में हैं। अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के मंत्री पति के बयान के विरोध में राजद की महिला कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। 

Read More दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी

मामले में तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर मंत्री पति के बयान का वीडियो शेयर करते हुए हमला बोला। बताया जाता है कि तेजस्वी यादव पांच या छह को देश लौट सकते हैं। कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक भी होने वाली है। पिता लालू प्रसाद से भी उनकी मुलाकात होनी है। 

Read More अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक
कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि...
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ''पीरियड्स लीव'' की याचिका: सुनवाई से किया इंकार, कहा-मासिक धर्म अवकाश नीति बनाने के लिए याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर विचार करें सरकार 
पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे
गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव