मस्क ने लॉन्च किया एक्सचैट : अभी टेस्टिंग फेज में, जल्द आम लोगों के लिए होगा उपलब्ध

व्हाट्सएप जैसे कई फीचर्स मिलेंगे 

मस्क ने लॉन्च किया एक्सचैट : अभी टेस्टिंग फेज में, जल्द आम लोगों के लिए होगा उपलब्ध

इलोन मस्क के एक्स प्लेटफॉर्म ने एक नया मैसेजिंग फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम एक्सचैट है।

नई दिल्ली। इलोन मस्क के एक्स प्लेटफॉर्म ने एक नया मैसेजिंग फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम एक्सचैट है। इसकी फीचर की मदद से एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन, ऑटो डिलेटेड मैसेज और किसी भी तरह की फाइल्स सेंड करने का आॅप्शन मिलेगा। यह फीचर अभी बीटा वर्जन में है। इलोन मस्क ने रविवार को पोस्ट करके इस फीचर की जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा, नए एक्सचैट को रोलआउट किया जा रहा है, जो इनक्रिप्शन, वैनिशिंग मैसेज और फाइल सेंड करने का आॅप्शन देता है। 

बिटकॉइन स्टाइल इनक्रिप्शन का इस्तेमाल 
मस्क ने दावा किया है एक्सचैट में बिटकॉइन-स्टाइल इनक्रिप्शन का इस्तेमाल किया है और इसको एकदम न्यू आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। मस्क ने अन्य पोस्ट में बताया है कि  एक्स की मदद से यूजर्स आॅडियो और वीडियो कॉल्स भी कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल नंबर को लिंक करने की जरूरत नहीं है।

एक्सचैट अभी टेस्टिंग फेज में : रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सचैट अभी टेस्टिंग फेज में है और कुछ लोगों पर इसकी टेस्टिंग भी हो रही है। हालांकि अभी तक कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी है कि यह आम लोगों के लिए कब तक जारी हो जाएगी। प्लेटफॉर्म ने इनक्रिप्ट मैसेजिंग सर्विस की शुरूआत साल 2023 में की थी और उस दौरान यह सर्विस लिमिटेड लोगों के लिए शुरू की गई थी।

व्हाट्सएप से होगा मुकाबला
एक्सचैट में वे सभी फीचर्स दिए गए हैं जो इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के अंदर मिलते हैं। हालांकि व्हाट्सएप में मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होता है। जबकि एक्सचैट में मोबाइल नंबर को कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी। 

Read More दक्षिण कोरिया के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, रक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद बोले राजनाथ

Tags: musk  

Post Comment

Comment List

Latest News

अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में अति भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट जारी...
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार
खड़गे ने की केन्द्र सरकार की आलोचना : कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जनता को राहत नहीं दे रही सरकार
आईपीएल-2026 : जीटी के खिलाफ क्वालिफायर मैच, आरसीबी पर होगा अपना खिताब बचाने का दबाव
घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश