हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण रेलवे कर रहा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा शेड्यूल

गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण रेलवे कर रहा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा शेड्यूल

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियो की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। जयपुर स्टेशन पर सुबह 9.05 बजे आगमन व सुबह 9.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे दिल्ली पहुॅचेगी।

जयपुर। हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियो की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार साबरमती-दिल्ली त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 व 29 दिसम्बर को साबरमती से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को रात 10.55 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 9.05 बजे आगमन व सुबह 9.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे दिल्ली पहुॅचेगी। इसी प्रकार दिल्ली-साबरमती त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल  रेलसेवा 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 व 30 दिसम्बर को दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर रात 1.30 बजे आगमन व रात 1.40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड जं., अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

मुम्बई सेट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 9, 12, 16, 19, 23, 26 व 30 दिसम्बर रात 8.25 को मुम्बई सेट्रल से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 7.20 बजे आगमन व 7.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे भिवानी पहुॅचेगी। इसी प्रकार भिवानी-मुम्बई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल  रेलसेवा 10, 13, 17, 20, 24, 27 व 31 दिसम्बर को भिवानी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को दोपहर 2.35 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 9.15 बजे आगमन व रात 9.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4.30 बजे मुम्बई सेट्रल पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तोडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 व्यापार नीति जारी कर "मजबूत अमेरिका" का संदेश दिया है। एजेंडे...
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद