मध्य प्रदेश में नितिन ने हाईवे के लिए दी 607.36 करोड़ रुपए की मंजूरी, मोहन यादव ने व्यक्त किया आभार 

सड़क विकास को गति देने के लिए यह महत्वपूर्ण सौगात है

मध्य प्रदेश में नितिन ने हाईवे के लिए दी 607.36 करोड़ रुपए की मंजूरी, मोहन यादव ने व्यक्त किया आभार 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह खंड मार्ग जबलपुर रिंग रोड और रीवा-जबलपुर-रायपुर कॉरिडोर का एक हिस्सा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर रिंग रोड- पैकेज वी(जबलपुर रिंग रोड का अंतिम चरण) से 4-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे के विकास के लिए 607.36 करोड़ रुपए की लागत के साथ मंजूरी देने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क विकास को गति देने के लिए यह महत्वपूर्ण सौगात है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह खंड मार्ग जबलपुर रिंग रोड और रीवा-जबलपुर-रायपुर कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से जबलपुर शहर में भीड-भाड़ कम होगी। क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसरों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना जबलपुर और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर क्षेत्र की समृद्धि और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करेगी।

Tags: yadav

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल