अब 'हैलो, कौन बोल रहा है?' कहने की जरूरत नहीं! फोन उठाने से पहले दिखेगा कॉल करने वाले का नाम

फोन उठाने से पहले जान जाएंगे कौन कर रहा है कॉल

अब 'हैलो, कौन बोल रहा है?' कहने की जरूरत नहीं! फोन उठाने से पहले दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
अनजान नंबर से कॉल आएगी तो स्क्रीन पर कॉलर का नाम भी दिखेगा। दूरसंचार विभाग ने 1 नवंबर से 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सुविधा अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। नाम सिम लेते समय दिए गए केवाईसी दस्तावेजों के आधार पर दिखेगा। इससे फर्जी कॉल और फोन फ्रॉड पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

नई दिल्ली। अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल उठाने से पहले कॉल करने वाले की पहचान करना आसान हो सकता है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सुविधा को एक नवंबर से 4G और 5G मोबाइल नेटवर्क पर अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत इनकमिंग कॉल के दौरान मोबाइल स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखाई देगा। CNAP सुविधा में कॉल करने वाले का वही नाम प्रदर्शित होगा, जो नंबर लेते समय ग्राहक ने केवाईसी दस्तावेजों और कस्टमर एप्लिकेशन फॉर्म (CAF) में दर्ज कराया था। यानी फोन पर आने वाली कॉल के साथ नाम की जानकारी भी मिलेगी। फिलहाल टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में इस सुविधा का परीक्षण कर रही हैं।

सरकार का उद्देश्य इस व्यवस्था के जरिए फर्जी कॉल और फोन के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने में मदद करना है। हालांकि, केवल नाम दिखाई देने से हर तरह के फ्रॉड को रोकने की गारंटी नहीं होगी। दूरसंचार विभाग के निर्देशों में फिलहाल 2G और 3G नेटवर्क के लिए CNAP लागू करने की व्यवस्था स्पष्ट नहीं की गई है। इन नेटवर्कों और टफोन नंबरों के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाने की बात कही गई है।

Tags: caller

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्मैक तस्करी में लिप्त कांस्टेबल बर्खास्त, 13.94 लाख रुपए मिले थे नकद स्मैक तस्करी में लिप्त कांस्टेबल बर्खास्त, 13.94 लाख रुपए मिले थे नकद
घाटोली थाने में तैनात था कांस्टेबल, विज्ञान नगर में पकड़ा गया था ।
विधानसभा में अब हाईटेक सिस्टम से होगी वाहनों की जांच, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने UVSS का किया उद्घाटन
एक बाजार, नया भुगतान सिस्टम… आसियान किस बड़े बदलाव की तैयारी में?
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बढ़ेंगे पढ़ाई के अवसर, पीजी के 14 नए पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी
फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र घोटाले में 4 और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 100 से अधिक संदिग्ध चिह्नित
सदन में अपराधी, सरकार में संरक्षण! प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?
पाकिस्तान में स्कूल में मौत का मलबा! बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत