राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव 'लोकरंग' : ताल, थाप और घुंघरू, 11 दिन एक मंच पर बसेगा पूरा हिंदुस्तान

जवाहर कला केन्द्र में राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव

राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव 'लोकरंग' : ताल, थाप और घुंघरू, 11 दिन एक मंच पर बसेगा पूरा हिंदुस्तान
जब रेगिस्तान की गैर पंजाब के भांगड़े से सुर मिलाएगी और मणिपुर की थांग-ता का जोश गुजरात के गरबे से टकराएगा, तब मुक्ताकाशी मंच पर पूरा देश एक साथ थिरकता दिखेगा। करीब 22 राज्यों के लोक कलाकार 11 दिन तक अपनी जड़ों की रंगत बिखेरेंगे। 

जयपुर। जब रेगिस्तान की गैर पंजाब के भांगड़े से सुर मिलाएगी और मणिपुर की थांग-ता का जोश गुजरात के गरबे से टकराएगा, तब मुक्ताकाशी मंच पर पूरा देश एक साथ थिरकता दिखेगा। गुलाबी नगरी में 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक जवाहर कला केन्द्र में राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव 'लोकरंग' की धूम रहेगी। यह इसका 29वां संस्करण है, और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करीब 22 राज्यों के लोक कलाकार 11 दिन तक अपनी जड़ों की रंगत बिखेरेंगे। 

राजस्थान से चांग, गैर, तेरहताली और चकरी की प्रस्तुतियां होंगी। पंजाब से लुड्डी, सम्मी और भांगड़ा आएंगे। हिमाचल की किन्नौरी नाटी, उत्तराखंड का छपेली और कश्मीर का रऊफ पहाड़ों की मिठास घोलेंगे। झारखंड का पुरुलिया छऊ, मणिपुर का लाई हाराओबा, असम का बिहू, ओडिशा का संबलपुरी, बिहार का झूमर और मध्य प्रदेश का राई नृत्य अपने-अपने अंचल की कहानी सुनाएंगे। महाराष्ट्र की लावणी और सोंगी मुखौटा, गुजरात का तलवार रास, केरवा नो वेश और गरबा, तथा गोवा की कलशी फुगड़ी पश्चिम भारत के रंग भरेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

एक बाजार, नया भुगतान सिस्टम… आसियान किस बड़े बदलाव की तैयारी में? एक बाजार, नया भुगतान सिस्टम… आसियान किस बड़े बदलाव की तैयारी में?
देश डिजिटल भुगतान की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में हैं। महासचिव काओ किम होर्न के मुताबिक, 2027...
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बढ़ेंगे पढ़ाई के अवसर, पीजी के 14 नए पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी
फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र घोटाले में 4 और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 100 से अधिक संदिग्ध चिह्नित
सदन में अपराधी, सरकार में संरक्षण! प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?
पाकिस्तान में स्कूल में मौत का मलबा! बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत
मुख्यमंत्री ने माँ चामुंडा देवी के श्रीचरणों में किया नमन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने पर दी शुभकामनाएं