राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों में से एक की हुई मौत, पूरी नहीं हो पाई मां से मिलने की इच्छा
संथन ने 30 साल से अधिक जेल की सजा काट ली थी
बेहतर उपचार के लिए उसे पिछले महीने त्रिची अस्पताल से राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल (आरजीजीजीएच) भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और आज सुबह उसकी मौत हो गई।
चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों में से एक संथन की बुधवार सुबह मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि श्रीलंकाई नागरिक संथन (54) का लीवर के खराब होने और अन्य बीमारियों के चलते आज सुबह 07:50 बजे उसका निधन हो गया।
इस मामले में संथन ने 30 साल से अधिक जेल की सजा काट ली थी और बेहतर उपचार के लिए उसे पिछले महीने त्रिची अस्पताल से राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल (आरजीजीजीएच) भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और आज सुबह उसकी मौत हो गई।
राजीव हत्या मामले के दोषियों को मौत की सजा दी गई थी, लेकिन बाद में इसे उम्रकैद में बदल दिया गया। इसके बाद लंबी कानूनी लड़ाई के बाद शीर्ष अदालत ने इन सभी को रिहा कर दिया। संथन स्वास्थ्य जटिलताओं से उबरने के बाद त्रिचि शरणार्थी शिविर में रह रहा था और अपनी मां से मिलने के लिए श्रीलंका जाने की योजना बना रहा था और वहां की सरकार ने भी उसे यात्रा के लिए मंजूरी दे दी थी। हालाँकि, उसकी यह इच्छा अधूरी रह गई।

Comment List