हमारी विरासत सिखाती है, हमारा भविष्य युद्ध में नहीं बुद्ध में : मोदी

तलवार के बल पर साम्राज्य बढ़ाने में लगी थी

हमारी विरासत सिखाती है, हमारा भविष्य युद्ध में नहीं बुद्ध में : मोदी

दुनिया तलवार के बल पर साम्राज्य बढ़ाने में लगी थी, तब भारत ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत हमें सिखाती है कि भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है। 

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी विरासत हमें सिखाती है कि भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में है। साथ ही उन्होंने प्रवासी भारतीयों  को भारत का सच्चा राष्ट्रदूत बताते हुए कहा कि वे जिस भी देश में जाते हैं, वहां भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जीवंत बनाए रखते हैं। मोदी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में जनता मैदान में आयोजित ‘18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।  दुनियाभर से आए प्रवासी भारतीय इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। भारत की प्रगति, संस्कृति और विकास यात्रा से जुड़ने का अवसर ओडिशा ने प्राप्त किया। मोदी ने सम्राट अशोक और बौद्ध धर्म का उल्लेख करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया तलवार के बल पर साम्राज्य बढ़ाने में लगी थी, तब भारत ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत हमें सिखाती है कि भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है। 

प्रवासी भारतीयों की भारत के सच्चा सांस्कृतिक दूत बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों को भारत का सच्चा राष्ट्रदूत बताते हुए कहा कि वे जिस भी देश में जाते हैं, वहां भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा, हम सिर्फ लोकतंत्र की जननी नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र हमारे जीवन का हिस्सा है। विविधता हमारे संस्कारों में है, और यह हमें सिखानी नहीं पड़ती, बल्कि हमारे जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है।

उन्होंने प्रवासी भारतीयों से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को अपनाने और भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर प्रवासी भारतीय कम से कम एक भारतीय उत्पाद को अपने जीवन और उपहार संस्कृति का हिस्सा बनाए। भारत की वैश्विक सफलता पर गर्व करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति पर भी गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, जब भारत का चंद्रयान शिवशक्ति प्वाइंट पर पहुंचता है, तो हमें गर्व होता है। जब दुनिया डिजिटल इंडिया की ताकत देखकर हैरान होती है, तो हम सब को गर्व होता है। भारत का हर क्षेत्र आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन ओडिशा’ पहल के तहत फाइटर जेट और विमान निर्माण किया जा रहा है। 

 

Read More शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, इन शेयरों में दिखेगी तेजी जरूर रखें नजर

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
ईडी ने धोखाधड़ी मामले में कुर्क की गई 20.21 करोड़ रुपये की छह अचल संपत्तियां स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और...
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त
4 फरवरी की घटना के बाद भाजपा महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ की सबसे कड़ी कार्रवाई की मांग, पीएम मोदी के नाम लिखा पत्र
13 फरवरी को होगा जिला स्तरीय आंवला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक किसान, क्रेता एवं उद्यमी होंगे शामिल
20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव