"जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन, सीएम धामी ने की केंद्र सरकार की प्रशंसा

रुद्रप्रयाग: 'जन-जन की सरकार' अभियान से समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर रुद्रप्रयाग में संचालित बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से 585 जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। अब तक 12 न्याय पंचायतों में हजारों ग्रामीण लाभान्वित हुए हैं।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित''जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार'अभियान जनपद रुद्रप्रयाग में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जनपद की 27 न्याय पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे पहुँचाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।

जनपद रुद्रप्रयाग में इस अभियान का शुभारंभ 16 दिसंबर 2025 को न्याय पंचायत तैला (जखोली) से किया गया था। इसके पश्चात अब तक फलई, चोपड़ा, कोट बांगर, रतूड़ा, फाटा, चोपता, मयकोटी, दैड़ा, ल्वारा, कंडारा एवं मनसूना सहित कुल 12 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है।

इन शिविरों के माध्यम से अब तक 5085 नागरिकों ने सहभागिता की है। शिविरों में कुल 783 जनसमस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 585 समस्याओं का त्वरित एवं सफल निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया प्रगति पर है।

अभियान के तहत 860 नागरिकों से विभिन्न प्रमाण-पत्रों के निर्माण हेतु आवेदन प्राप्त किए गए, वहीं 3581 नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया गया। शिविरों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण, राशन कार्ड केवाईसी, एलपीजी केवाईसी, आधार कार्ड निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित प्रकरणों सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभ प्रदान किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ग्रामीणों के मोबाइल में भूदेव ऐप इंस्टॉल करने के साथ ही उसके संबंध में विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। 

Read More "ना दंगा, ना फसाद, बिहार का CM सिर्फ चिराग" क्या चिराग पासवान बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री? पोस्टरों-बैनरों से ​राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

शिविरों में जनपद के 24 से अधिक विभाग एक ही स्थान पर एकत्रित होकर लगातार ज्जनसमस्याओं का निराकरण कर रहे हैं । साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी लगाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रशासन और आम जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहा है, जिससे सरकारी सेवाएं सीधे आमजन तक पहुँच रही हैं।

Read More किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर लगातार 45 दिनों तक उद्देश्यपरक बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को उनके गांव-क्षेत्र में जाकर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुँचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें।   

Read More उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के दौरान सड़क पर घंटों फंसा रहा मरीज, विपक्ष ने की केंद्र सरकार की आलोचना 

जिलाधिकारी आज बताते हुए विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन जनपद के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

#Draft: Add Your Title #Draft: Add Your Title
        जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान