मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप डीलर्स का फैसला : 2 हजार से अधिक का UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार, कहा- बचत कम और खर्चा बढ़ा

संचालक पर हर महीने पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप डीलर्स का फैसला : 2 हजार से अधिक का UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार, कहा- बचत कम और खर्चा बढ़ा
पेट्रोल पंपों पर 16 अक्टूबर से 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक एमडीआर लागू होने से हर पंप पर करीब 17,400 रुपए मासिक अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रदेशभर में यह भार 8.17 करोड़ रुपए महीने तक पहुंच सकता है। एसोसिएशन ने एमडीआर हटाने की मांग की है।

भोपाल। मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने 2000 रुपये से अधिक के बिलों का यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अनुसार यह व्यवस्था 16 अक्टूबर से लागू की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि यूपीआई से भुगतान लेने पर प्रत्येक पेट्रोल पंप संचालक पर हर महीने करीब 17,400 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सिंह के अनुसार 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। ईंधन को रियायती श्रेणी में रखा गया है और 2000 रुपये की सीमा से अधिक के प्रत्येक लेन-देन पर पांच रुपये का एक समान एमडीआर लागू है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन औसतन 100 ऐसे लेन-देन होते हैं, जिससे करीब 500 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है। 18 प्रतिशत जीएसटी के 90 रुपये जोड़ने पर यह राशि 590 रुपये हो जाती है। इससे महीने में करीब 17,400 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। प्रदेश के सभी 4,700 पेट्रोल पंपों को मिलाकर यह राशि करीब 8.17 करोड़ रुपये मासिक बैठती है। एसोसिएशन का कहना है कि किसी भी तरह की मुद्रा स्वीकार नहीं करना कानूनी रूप से गलत है, लेकिन डिजिटल भुगतान के संबंध में ऐसा कोई नियम या दबाव नहीं है।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि पेट्रोल पंप व्यवसाय में बचत कम और खर्च बढ़ गया है। कर्मचारियों का वेतन, बिजली बिल सहित कई खर्च वहन करने होते हैं। उन्होंने कहा कि एमडीआर की राशि पेट्रोलियम कंपनियों से वसूल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंप संचालक पंप बंद करना चाहते हैं, लेकिन कंपनी के नियमों के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही सरकार की नीतियों के कारण भी पंप का संचालन मुश्किल हो रहा है।

 

Read More सम्मेलन के समापन अवसर पर बोले पीएम, कहा- ‘ब्रिक्स’ सम्मेलन में लिए फैसलों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है

Tags: pump

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से इस्तीफे की मांग की है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि...
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट
गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन
आरोप लगाने से पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ें राहुल गांधी : अपनी पार्टी के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता, सुधांशु ने कहा- उनका बयान देश की राजनीति के प्रति अज्ञानता का उदाहरण
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस : जयपुर में मिलेट एंड मस्टर्ड कॉन्क्लेव में उत्पादकता, प्रसंस्करण और मजबूत मूल्य शृंखला पर मंथन