महाराष्ट्र में फिर खेला, अब राज ठाकरे की मनसे से शिंदे की शिवसेना ने कल्याण-डोंबिवली में मिलाया हाथ

कल्याण-डोंबिवली में सियासी उलटफेर

महाराष्ट्र में फिर खेला, अब राज ठाकरे की मनसे से शिंदे की शिवसेना ने कल्याण-डोंबिवली में मिलाया हाथ

मेयर चुनाव से पहले शिंदे शिवसेना और मनसे का गठबंधन सामने आया। इस दांव से बीजेपी को झटका लगा, जबकि कल्याण-डोंबिवली की सत्ता राजनीति गरमा गई।

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई समेत राज्य की 29 महानगरपालिका के रिजल्ट घोषित होने के बाद अब विशुद्ध राजनीति शुरू हो गई है। मुंबई के मेयर को लेकर जहां बीजेपी और शिवसेना (महायुति) में खींचतान चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बीएमसी (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन) की अहम महानगरपालिका कल्याण डोंबिवली में बड़ा खेला सामने आया है। यहां मेयर के चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ अपनी पुरानी दुश्मनी को भुलाकर गठबंधन है। दोनों के ऐसा करने से बीजेपी के अपना मेयर बनाने की कोशिश को तगड़ा झटका लगा है। शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे इस क्षेत्र से सांसद हैं। ऐसे में उनकी यहां पर प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, लेकिन इस राजनीति हलचल में सभी को चौंका दिया है।

कल्याण-डोंबिवली का अंकगणित

122 सदस्यों वाले कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 सीटें जीतीं, जिसे एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है। शिंदे सेना को 53 सीटें मिलीं, जबकि मनसे ने पांच सीटें जीतीं। उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट ने 11 सीटें जीतीं। केडीएमसी पर शासन करने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 62 सीटों की जरूरत होती है। शिवसेना और बीजेपी महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों पार्टियों ने कल्याण-डोंबिवली में मेयर का पद हासिल करने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कोंकण भवन में एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद शिवसेना सांसद और एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत ने राज ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन की पुष्टि की। इससे उनकी संयुक्त ताकत 58 हो गई है, जो 62 सीटों के बहुमत से थोड़ी ही कम है।

मनसे का साथ, यूबीटी पर टिकी नजरें

Read More मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने योग अपनाने और चीनी और तेल का सेवन घटाने पर दिया जोर, लोगों से खान-पान में भी सुधार लाने की अपील की 

बैठक में श्रीकांत ने संकेत दिया कि उद्धव गुट के चार पार्षद गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। कुछ शिवसेना (यूबीटी) पार्षदों का समर्थन गठबंधन को आसानी से बहुमत के आंकड़े तक पहुंचा देगा। इसके बाद बीजेपी के साथ सत्ता-साझेदारी समझौते की जरूरत नहीं पड़ेगी। चुनाव के बाद आया यह मोड़ बीजेपी के लिए एक झटका है, जो 2.5 साल के बंटवारे वाले मेयर कार्यकाल के साथ सत्ता-साझेदारी व्यवस्था पर जोर दे रही थी। हालांकि, शिंदे सेना पूरे कार्यकाल के लिए मेयर का पद अपने पास रखना चाहती है। कल्याण-डोंबिवली में पिछले चुनावों में, अविभाजित शिवसेना 52 सीटों के साथ विजयी हुई थी। कल्याण डोंबिवली में चुनावों से पहले बीजेपी और शिवसेना के नेताओं के पक्ष बदलने पर भी टकराव सामने आया था। तब बीजेपी को ऑपरेशन लोटस से शिंदे खफा भी हुए थे।

Read More वीआईपी उड़ानों की सुरक्षा के लिए नए निर्देश जारी : चालक दल के सदस्यों पर सुरक्षा से समझौता करते हुए उड़ान के परिचालन के लिए कोई दबाव नहीं, पढ़ें वीआईपी की सूची

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। एक्स पर वीडियो...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ
एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 सिलेंडर सहित रिफिलिंग का सामान बरामद