प्रयागराज हिंसा : मुख्य आरोपी जावेद का घर जमींदोज, चार घंटे चला बुलडोजर

घर में पिस्तौल, कारतूस और दस्तावेज मिले

प्रयागराज हिंसा : मुख्य आरोपी जावेद का घर जमींदोज, चार घंटे चला बुलडोजर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपजी हिंसा और उपद्रव की वारदात के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के खुल्दाबाद थाना इलाके में मौजूद आलीशान घर को बुलडोजर से ध्वस्त किया है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपजी हिंसा और उपद्रव की वारदात के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के खुल्दाबाद थाना इलाके में मौजूद आलीशान घर को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शनिवार को खुल्दाबाद के अटाला चौक इलाके में स्थित जावेद के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की औपचारिकताएं पूरी कर रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे मकान की बाहरी दीवार गिराना शुरु कर दिया गया। घर में तलाशी के दौरान 12 बोर और 315 बोर की पिस्तौल मिली, कई कारतूस और दस्तावेज भी मिले। वहीं प्राथमिक सूचना के अनुसार प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इससे इनकार किया है। प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित 9 जिलों में हिंसक वारदातों में अब तक 316 को गिरफ्तार किया है।


बंगाल में नहीं थमी हिंसा
कोलकाता। पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार शाम में एक समुदाय के लोगों ने नदिया जिले के बेथुआडहारी स्टेशन पर तांडव मचाया। स्टेशन पर जमकर तोडफोड़ की। यहां तक कि उपद्रवियों ने स्टेशन पर खड़ी राणाघाट-लालगोला लोकल ट्रेन को भी निशाना बनाया और जमकर तोडफोड़ की। पूर्व रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, हमले के कारण रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, इस घटना के कारण राणाघाट-लालगोला रेल खंड पर ट्रेन सेवा भी करीब दो घंटे बाधित है। हमले की सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। इससे पहले उपद्रवी तांडव मचाने के बाद मौके से फरार हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा