कटरा से कश्मीर के लिए रेल लिंक खोलने की तैयारी पूरी, मोदी 6 जून को करेंगे चिनाब रेलपुल का उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एतिहासिक अवसर

कटरा से कश्मीर के लिए रेल लिंक खोलने की तैयारी पूरी, मोदी 6 जून को करेंगे चिनाब रेलपुल का उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर-श्रीनगर बारामूला रेल परियोजना (यूएसबीआरएल) के बचे हुए भाग के निर्माण के छह माह बाद उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर-श्रीनगर बारामूला रेल परियोजना (यूएसबीआरएल) के बचे हुए भाग के निर्माण के छह माह बाद उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह जून को दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलपुल और अंजी खड्ड रेलपुल का उद्घाटन करेंगे तथा श्री माता वैष्णों देवी कटरा से श्रीनगर- बारामूला के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के विशेष कश्मीर संस्करण को हरी झंडी दिखाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री सबसे पहले चिनाब रेलपुल पर पहुंच कर उसका उद्घाटन करेंगे और फिर अंजी खड्ड पुल पर पहुंच कर उसका भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कटरा स्टेशन पर पहुंच कर वहां से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के विशेष कश्मीर संस्करण का उद्घाटन करेंगे। मोदी बाद में कटरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एतिहासिक अवसर
सूत्रों ने बताया कि जिस समय मोदी कटरा से श्रीनगर से लिये वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना करेंगे। उसी समय श्रीनगर से कटरा के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी रवाना होगी। इस तरह से कश्मीर घाटी से जम्मू एवं शेष भारत के साथ रेल संपर्क बहाल हो जाएगा। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। सूत्रों ने कहा कि शुरुआत में वंदे भारत एक्सप्रेस की दो सेवायें सप्ताह में पांच दिनों तक और सप्ताह के बाकी दो दिन एक एक सेवाएं चलेंगी। आगे चल कर दो रैक के माध्यम से तीन सेवाएं भी की जा सकतीं हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात