PMO को खाली करने की तैयारी तेज, 14 जनवरी के बाद हो सकता है शिफ्ट

14 जनवरी (मकर संक्रांति) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए कार्यालय में काम शुरू करेंगे।

PMO को खाली करने की तैयारी तेज, 14 जनवरी के बाद हो सकता है शिफ्ट

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) साउथ ब्लॉक छोड़कर नए 'सेवा तीर्थ' परिसर में शिफ्ट होने की तैयारी में है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय को खाली करने की तैयारी तेज कर दी गई है। अब यह 14 जनवरी के बाद नए सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट हो सकता है। इस परिसर में पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय स्थित होंगे। बता दें कि राजधानी दिल्ली के मध्य में दारा शिकोह रोड (पूर्व में डलहौजी रोड) पर स्थित एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव परिसर या सेवा तीर्थ का निर्माण सरकार द्वारा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र के पुनर्विकास के हिस्से के रूप में किया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, जहां कैबिनेट सचिवालय सितंबर 2025 में नए परिसर में स्थानांतरित हो गया, वहीं एनएससीएस के प्रधानमंत्री के स्थानांतरण से पहले ही सेवा तीर्थ में स्थानांतरित होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री खुद मकर संक्रांति के बाद नए कार्यालय परिसर में शिफ्ट हो जाएंगे।

सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3 में होंगे प्रमुख कार्यालय

बता दें कि सेवा तीर्थ परिसर में कुल तीन हाई-टेक इमारतें बनाई गई हैं। सेवा-तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय रहेगा। सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय शिफ्ट होगा। सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का दफ्तर रहेगा। कार्यकारी एन्क्लेव भाग 1 के अलावा, प्रधानमंत्री के लिए एक नया आवास, जिसे कार्यकारी एन्क्लेव भाग 2 कहा जाता है भी पास में ही निमार्णाधीन है।

सेंट्रल विस्टा योजना के तहत बनेंगे अधिकांश दफ्तर

Read More राफेल के बाद एसयू-57; चीनी जे-35 के खिलाफ बड़ी तैयारी-अमेरिकी एफ-35 नहीं, जानिए आखिर कैसे रूसी जेट भारत के लिए साबित होगा गेमचेंजर? 

नए प्रधानमंत्री कार्यालय भवन में अधिकांश कार्यालय सेंट्रल विस्टा योजना के तहत हाल ही में निर्मित सचिवालय भवन, कर्तव्य भवन में स्थित आधुनिक कार्यस्थलों के समान ही तैयार किए जाएंगे। प्रधानमंत्री का निजी कार्यालय और उच्च स्तरीय दौरों के दौरान औपचारिक उपयोग के लिए निर्धारित कमरे, उनके उपयोग की प्रकृति के अनुरूप अधिक भव्य होंगे।

Read More काशी के हरिश्चंद्र घाट पर जलती चिताओं की राख से खेली होली, शोभा यात्रा में भगवान शिव के साथ शामिल हुए भूत प्रेत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब