बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू, 19 नवंबर को इस्तीफा देंगे नी​तीश

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, नई सरकार में फिर बन सकते हैं CM

बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू, 19 नवंबर को इस्तीफा देंगे नी​तीश
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने संकेत दिया कि नई सरकार में भी नीतीश ही मुख्यमंत्री होंगे। यदि ऐसा हुआ तो वे 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रंचड जीत के बाद आज से ​नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी है और इसी के चलते नीतीश कुमार ने वर्तमान कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद से सिफारिश की है कि वो अपना इस्तीफा 19 नवंबर को देंगे और उसी दिन विधानसभा को भी भंग किया जाए। इसके साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सरकार में भी सीएम नीतीश कुमार ही होंगे। इतना ही नहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप ने भी नीतीश कुमार के सीएम बनने की पुष्टि की है। यदि ऐसा हुआ तो नीतीश कुमार एक नया ही रिकॉर्ड बना लेंगे क्योंकि वो अबकी बार 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

19 नवंबर को बिहार की 17वीं विधानसभा भंग होने की खबर के साथ नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया। इसके साथ बिहार में 18वीं विधानसभा के भंग होने का भी रास्ता साफ हो गया है। नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा देने से पहले राज्यपाल को कैबिनेट मीटिंग और इसमें लिए गए सभी फैसलों के बारे में बताया। अब सिर्फ तारिख का इंतजार है जिस दिन बिहार को नया सीएम मिलेगा इसके बारे में अभी कोई आधिरिका सूचना जारी नहीं हुई है। 

 

Read More वाराणसी: बीमार रिटायर्ड शिक्षक की 50 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोप से मचा हड़कंप, भाजपा नेता समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई