राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, हादसे में बाल-बाल बचे!
काफिले में टक्कर से मचा हड़कंप
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की सूचना है। काफिला सुल्तानपुर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गईं। काफिले में 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की सूचना है।
हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उस समय हुआ, जब राहुल गांधी का काफिला सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। काफिले की 5 गाड़ियों के आपस में टकराने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों और अन्य संबंधित लोगों ने स्थिति संभाली। राहुल गांधी के थोड़ी देर में सुल्तानपुर पहुंचने की संभावना है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Tags: rahul
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Oct 2026 12:01:24
कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली के लिए राजस्थान से...

Comment List