सैफ अली खान 5 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, घर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था

बेटी सारा अली खान और मां शर्मीला टैगोर मौजूद रही

सैफ अली खान 5 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, घर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था

अभिनेता सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह चाकू से घायल होने के बाद 5 दिन अस्पताल में भर्ती रहे

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह चाकू से घायल होने के बाद 5 दिन अस्पताल में भर्ती रहे। सैफ को गले और रीढ की हड्डी में गम्भीर चोटें आई थी। सैफ की सुरक्षा को देखते हुए उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बेरिकैडिंग की गई है। सैफ के साथ उनकी बेटी सारा अली खान और मां शर्मीला टैगोर मौजूद रही।

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा पश्चिम स्थित घर में तड़के हुई चोरी की घटना में सैफ अली घायल हो गए थे। तड़के करीब साढ़े 3 बजे सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बांद्रा पश्चिम वाले घर में चोरी की बड़ी घटना हुई। चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया था। सैफ अली खान को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता को चाकू मारा गया, चोर के साथ हुई झड़प में वह घायल हो गए थे। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हैं। सैफ को हमले में 6 चोटें आयी है, जिसमें से दो घाव काफी गहरे है। उनका ऑपरेशन किया गया है। पांच दिन के इलाज के बाद अब वह घर आ गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका