सपा नेतृत्व करेगा अब्बास अंसारी के बारे में फैसला: शिवपाल सिंह यादव

कहा- जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी

सपा नेतृत्व करेगा अब्बास अंसारी के बारे में फैसला: शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल ने कहा कि अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी  मगर इस फैसला भी राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।

बलिया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) विधायक अब्बास अंसारी को दल में शामिल कराने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व पर टालते हुए कहा है कि अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी।

यादव ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को सपा में शामिल करने के सवाल पर कहा कि ''अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी  मगर इस फैसला भी राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्ञानवापी को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा ''योगी और भारतीय जनता पार्टी के लोगों से क्या उम्मीद करेंगे। जब मामला न्यायालय में है और हम कहें कि ये मस्जिद है तो क्या मान लेंगे। जब बाबरी मस्जिद मामले में न्यायालय का फैसला आया तो न्यायालय के आदेश को हम सब लोगों ने स्वीकार किया है। उन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए था।"

उन्होंने कहा ''भारतीय जनता पार्टी के लोग कोर्ट, संविधान, लोकतंत्र को मानते नहीं, न्यायालय का इंतजार कर नहीं सकते। भाजपा के लोग लोकतंत्र व संविधान विरोधी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान पूरी तरह से न्यायालय की अवमानना है।"

ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राजभर पहले अपना जहूराबाद सीट बचायें, वो बहुत है। स्वामी प्रसाद मौर्य के धार्मिक स्थलों को लेकर बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वामी ने जो भी बयान दिया है वो उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है, लेकिन हम इस सब धार्मिक मामलों में नहीं जाना चाहते हैं । हम केवल समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करके भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से हटाने का काम करेंगे । 

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में शिवपाल ने सपा संगठन को मजबूत कर 50 सीटें जीताने का दावा किया है। शिवपाल यादव ने कहा '' हम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करके पूरे उत्तर प्रदेश में कम से कम 50 सीटें जीतेंगे। पिछली बार मैं पार्टी में था भी नहीं लेकिन इस बार संगठन को और मजबूत करेंगे।"

Read More अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण

राम मन्दिर में दर्शन के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि पहले मंदिर पूरा तो हो जाए फिर जरूर दर्शन करेंगे। आजमगढ़ से चुनाव लडऩे के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जो भी राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला होगा वो मुझे स्वीकार होगा । 

Read More ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का सशक्त प्रतीक : आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानदंड स्थापित, राजनाथ ने कहा- सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को करते है नमन

विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में नीतीश, ममता, शरद पवार, राहुल गांधी, सोनिया जैसे की चेहरे हैं और हमारे नेता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से ज्यादा पढ़े लिखे भी हैं। कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार करने के सवाल पर कहा कि हमारा इण्डिया गठबंधन है और गठबंधन जो फैसला लेगा हम वो स्वीकार करेंगे। 

Read More अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर तीखा प्रहार: राज्य में हिंसा को राजनीतिक उपकरण के रूप में किया जा रहा इस्तेमाल, खेजुरी आगजनी में शामिल होने का लगाया आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की...
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक