तरबूजों की आड़ में 100 बक्सों में मिले 18000 जिलेटिन स्टिक और 4800 डेटोनेटर, विस्फोटकों की तस्करी से केरल में हड़कंप

तरबूज की आड़ में विस्फोटक तस्करी का भंडाफोड़

तरबूजों की आड़ में 100 बक्सों में मिले 18000 जिलेटिन स्टिक और 4800 डेटोनेटर, विस्फोटकों की तस्करी से केरल में हड़कंप

केरल पुलिस ने तरबूज की आड़ में तस्करी हो रहे 18 हजार जिलेटिन स्टिक और 4,800 डेटोनेटर बरामद किए, मिनी लॉरी चालक तमिलनाडु का गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी है।

पलक्कड़। केरल की पलक्कड़ साउथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद की है। इसे एक मिनी लॉरी में तरबूज की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई बुधवार रात करीब 9 बजे पलक्कड़ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पास याक्कारा सर्विस रोड पर की गई। इस मामले में पुलिस ने लॉरी चालक सेंथिल कुमार को हिरासत में लिया है। जो कि तमिलनाडु का रहने वाला बताया जा रहा है।

कहां की कार्रवाई: पुलिस के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई साउथ इंस्पेक्टर विपिन कुमार को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक मिनी लॉरी को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ने लगा। इसके बाद पुलिस ने लॉरी का पीछा किया और आखिरकार सर्विस रोड पर उसे घेरकर रोक लिया।

तरबूज की आड़ में तस्करी

जब पुलिस ने लॉरी की तलाशी ली तो सभी हैरान रह गए। तरबूजों से भरी दिखने वाली लॉरी के नीचे 100 से ज्यादा बॉक्स छिपाए गए थे, जिनमें करीब 18 हजार जिलेटिन स्टिक और 4,800 डेटोनेटर रखे हुए थे। पुलिस का कहना है कि ये बेहद खतरनाक और महंगे विस्फोटक हैं। इनका इस्तेमाल आमतौर पर खदानों और पत्थर तोड़ने के काम में किया जाता है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बम स्क्वॉड को भी बुलाया गया ताकि विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से संभाला जा सके।

Read More अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू

तमिलनाडु का रहने वाला है चालक

Read More फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा-अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में इंडिया का विशेष स्थान, आने वाला कल भारत का, हर पक्ष से कर सकता है बात

शुरूआती पूछताछ में चालक सेंथिल कुमार ने बताया कि यह विस्फोटक तमिलनाडु के धारापुरम इलाके के थुप्पूर से लाया जा रहा था और इन्हें केरल के त्रिशूर जिले तक पहुंचाया जाना था। हालांकि, पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा तस्करी नेटवर्क काम कर रहा है। इसी वजह से चालक से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये विस्फोटक किसके लिए और किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे।

Read More नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

पहले भी पकड़े जा चुके हैं विस्फोटक

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल भी पलक्कड़ और कोयंबटूर पुलिस ने मिलकर तमिलनाडु से केरल लाए जा रहे 40 हजार से ज्यादा जिलेटिन स्टिक और करीब 5,000 डेटोनेटर जब्त किए थे। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह