आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, इलाज में नहीं होगी धन की कमी बाधक: योगी

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिलेगी मदद

आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, इलाज में नहीं होगी धन की कमी बाधक: योगी
गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कर करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। आईजीआरएस पोर्टल पर गलत रिपोर्ट की शिकायत मिलने पर सीएम ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता और जमीन कब्जाने वालों पर कठोर कदम उठाने का आश्वासन दिया।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें आश्वस्त किया कि हर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। जनता दर्शन में कुछ लोगों द्वारा आईजीआरएस समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान देकर समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराया जाए।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। सीएम ने समस्या सुनते हुए लोगों को भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जबरन जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए। जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। जनता दर्शन में आई एक दिव्यांग युवती ने परिवार की आर्थिक दिक्कत का उल्लेख कर इंटर पास भाई के लिए रोजगार की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस प्रार्थना पत्र के संबंध में उचित सहयोग किया जाए।

 

Read More चक्रवात ‘अर्नव’ मचाएगा तबाही? 140 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग: 200 से अधिक लोग घायल, कम से कम 75 की मौत अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग: 200 से अधिक लोग घायल, कम से कम 75 की मौत
अमेरिका में हैलोवीन सप्ताहांत के दौरान कई राज्यों में हिंसक गोलीबारी की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। पार्टियों, शॉपिंग मॉल...
अनर्ब के बाद ''चक्रवात मुरासु'' तबाही के लिख तैयार! आधी रात तक आंध्र तट से टकराने की संभावना, 120KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 
जयपुर सर्राफा में पहली बार चांदी के नोट : महंगी चांदी के बीच गिफ्ट का नया तड़का, पूरे राजस्थान से मांग
असर खबर का : बदहाल सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को राहत
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये में बनेंगे 8 नए युद्धपोत, राजनाथ बोले- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम
दीपावली पर रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो ,व्यापार महासंघ की मांग पर एमडी ने जताई सहमति
आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, इलाज में नहीं होगी धन की कमी बाधक: योगी