NALSAR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- यह छात्रों और उनके बीच का मामला

छात्रों को अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने का अधिकार

NALSAR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- यह छात्रों और उनके बीच का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने NALSAR छात्रों के प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन करते हुए BCI की कार्रवाई पर सख्ती दिखाई। CJI सूर्यकांत ने छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने वाले सर्कुलर पर सवाल उठाए। कोर्ट ने BCI से जवाब मांगा और छात्रों पर फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया। दबाव के बाद BCI ने अपना आदेश वापस ले लिया।

नई दिल्ली। NALSAR यूनिवर्सिटी के छात्रों के विरोध प्रदर्शन और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। साथ ही, BCI को इस अधिकार में हस्तक्षेप करने से रोक दिया गया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने BCI के उस सर्कुलर पर नाराजगी जताई, जिसमें NALSAR के 2026 बैच के छात्रों के अधिवक्ता के रूप में नामांकन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था। CJI ने सवाल उठाया कि यह मामला छात्रों और उनके बीच बातचीत का है, ऐसे में किसी बाहरी संस्था को हस्तक्षेप करने का अधिकार कैसे मिल सकता है?

सुप्रीम कोर्ट ने BCI से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है। साथ ही निर्देश दिया कि NALSAR के किसी छात्र के खिलाफ फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए। दरअसल, विवाद की शुरुआत NALSAR के दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत की मौजूदगी के विरोध से हुई थी। कुछ छात्रों ने इसके खिलाफ अभियान चलाया था। इसके बाद BCI ने जांच शुरू कर छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। विरोध और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद BCI ने कुछ ही घंटों में अपना आदेश वापस ले लिया।

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया