बठिंडा में 9 साल की बच्ची का गजब दिमाग! 2 मिनट में उल्टे सुना दिए 100 अंग्रेजी शब्द

उसकी प्रतिभा को पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय बताया

बठिंडा में 9 साल की बच्ची का गजब दिमाग! 2 मिनट में उल्टे सुना दिए 100 अंग्रेजी शब्द
छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पंजाब की 9 वर्षीय इबादत कौर सिद्धू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बठिंडा के सेंट जेवियर्स स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा इबादत ने महज 2 मिनट 12 सेकंड में 100 अंग्रेजी शब्दों को उल्टे क्रम में बोलकर रिकॉर्ड बनाया है।

बठिंडा। छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पंजाब की 9 वर्षीय इबादत कौर सिद्धू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बठिंडा के सेंट जेवियर्स स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा इबादत ने महज 2 मिनट 12 सेकंड में 100 अंग्रेजी शब्दों को उल्टे क्रम में बोलकर रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उसकी इस उपलब्धि को दर्ज करते हुए प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया।

इबादत की मां अर्शप्रीत कौर सिद्धू के अनुसार इस उपलब्धि के लिए बेटी ने करीब 3 महीने तक नियमित अभ्यास किया। याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने के लिए उसने अबेकस की कक्षाएं भी लीं। इससे पहले भी इबादत इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुकी है और दो अंतरराष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीत चुकी है। बठिंडा के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने अपने कार्यालय में इबादत का सम्मान किया। उन्होंने उसकी प्रतिभा को पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय बताया। स्कूल की ओर से भी इस उपलब्धि पर बधाई दी गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा