सवालों के घेरे में पुल की मजबूती! 10 साल में अचानक ढहने से 2 ट्रक हवा में लटके; एक में लगी आग

चलते ट्रकों के नीचे से खिसका पुल

सवालों के घेरे में पुल की मजबूती! 10 साल में अचानक ढहने से 2 ट्रक हवा में लटके; एक में लगी आग
बाईपास पर गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया। इस दौरान गुजर रहे दो ट्रक नहर के ऊपर लटक गए। एक ट्रक में आग भी लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने बुझा दिया। प्रशासन और बचाव दल राहत कार्य में जुटे हैं। हादसे में जनहानि की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पटियाला। पटियाला-संगरूर बाईपास मार्ग पर पसियाना गांव के पास गुरुवार तड़के भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया। हादसे के समय पुल से गुजर रहे 2 ट्रक भी इसके साथ नीचे धंस गए और नहर के ऊपर लटक गए। इनमें से एक ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया। पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया गया है।

हादसे के समय दोनों ट्रकों में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं। पटियाला-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग और इस पुल का निर्माण वर्ष 2016 में हुआ था। करीब दस साल पुराने पुल के अचानक ढहने से इसके निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Read More बिरसा मुंडा जयंति पर पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्वांजलि, बोले- हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा धरती आबा का संघर्ष

 

Read More जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

 

Tags: bridge

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सवालों के घेरे में पुल की मजबूती! 10 साल में अचानक ढहने से 2 ट्रक हवा में लटके; एक में लगी आग सवालों के घेरे में पुल की मजबूती! 10 साल में अचानक ढहने से 2 ट्रक हवा में लटके; एक में लगी आग
बाईपास पर गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक...
‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रेम के लिए आयुष्मान खुराना ही थे पहली पसंद : सूरज बड़जात्या
इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता