महाकुंभ पूर्ण, पर संगम स्नान करने आने वालों की खत्म नहीं हो रही भीड़

संगम तट पर श्रद्धालुओं का आना जारी 

महाकुंभ पूर्ण, पर संगम स्नान करने आने वालों की खत्म नहीं हो रही भीड़

संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला 26 फरवरी महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के साथ आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुका है।

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला 26 फरवरी महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के साथ आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुका है, लेकिन संगम तट पर श्रद्धालुओं का आना जारी है। भीड़भाड़ के कारण महाकुंभ के दौरान न आ सकने वाले भक्त अब संगम क्षेत्र में स्नान और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बिहार से संगम नगरी आए रूपनारायण सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान हम स्नान करने नहीं आ सके, इसलिए अब आए हैं। यहां व्यवस्था बहुत अच्छी है, आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम यहां जल लेने के लिए आए हैं। रहने, खाने, नहाने और पूजा पाठ के लिए अच्छी व्यवस्था है।

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि हम दोबारा कुंभ आए हैं। अब भीड़ कम है। अमावस्या पर यहां बहुत भीड़ थी। हम आधे रास्ते में ही रह गए थे, इसलिए हमें वहीं पर स्नान करना पड़ा था। सीएम योगी ने बहुत अच्छी व्यवस्था की, कहीं कोई कमी नहीं है। 2025 का महाकुंभ अविश्वसनीय रहा है। ऐसे कुंभ हमने अपने जीवन में कभी नहीं देखा था। लोग अभी भी यहां आ रहे हैं। रामकिशोर सिंह ने कहा कि यहां बहुत अच्छी व्यवस्था है। आज की भीड़ देखकर शाही लग रहा है। महाकुंभ मेले के दौरान हम नहीं आ सके थे, अब आए हैं। यहां बहुत भीड़ है। हमने स्नान किया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कुंभ आज तक नहीं लगा है। कुंभ की व्यवस्था को लेकर उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। महाकाल की नगरी उज्जैन से संगम नगरी आए सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे अभी भी कुंभ चल रहा हो। इस समय भी बहुत भीड़ है। 2025 के महाकुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्था थी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला