यमुना किनारे तलाश शुरू और वहीं खत्म भी : आगरा से लापता होकर भूलभुलैया में खोई, 3 माह की कोशिशों के बाद मिली मादा श्वान

इनाम राशि भी 30 हजार से बढ़ कर 50 हजार पर पहुंच गई

यमुना किनारे तलाश शुरू और वहीं खत्म भी : आगरा से लापता होकर भूलभुलैया में खोई, 3 माह की कोशिशों के बाद मिली मादा श्वान

संगमरमर और किंवदतियों-जनश्रुतियों के शहर में यमुना किनारे यह तलाश शुरू हुई और वहीं खत्म भी

आगरा। संगमरमर और किंवदतियों-जनश्रुतियों के शहर में यमुना किनारे यह तलाश शुरू हुई और वहीं खत्म भी। यह एक खोई दुई मादा श्वान की तलाश थी। जिसका पता बताने के लिए एक बड़ी धनराशि के इनाम की घोषणा की गई थी। यह घोषणा तीन माह पूर्व श्वान के खोने पर की गई थी। अनेक सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन उसे ढूंढ़ रहे थे। वह दस साल की भारतीय नस्ल की ग्रेहाउण्ड कुतिया थी। आखिरकार इतनी मशक्कत और जद्दोजहद के बाद वह गत शनिवार को मिल सकी। वह तीन माह पहले आगरा के एक होटल से लापता हो गई थी। वह शहर की विस्तृत भूलभुलैया में कहीं खो गई थी। जिसे ढूंढ़ पाना मुश्किल हो रहा था। 

यह वाकया गत तीन नवम्बर को शुरू हुआ। गुरुग्राम निवासी दीपायन घोष और कस्तूरी पात्रा ने आगरा के एक होटल में कमरा लिया। दीपावली की लम्बी छुट्टियां वे यहीं मनाने पहुंचे थे। उनके पास वूफ और ग्रेहाउण्ड ब्रीड के दो कुत्ते भी थे। वे फतेहपर सीकरी की ऐतिहासिक इमारत का दीदार करने पहुंचे थे, कि उन्हें होटल प्रबंधन ने सूचना दी कि ग्रेहाउण्ड अपने पट्टे से निकल कर शहर में गुम हो गई है। होटल का गेट खुला रह गया था। वह पांच नवम्बर को ताज महल मेट्रो स्टेशन के पास सीसीटीवी पर नजर आई। वह भी थोड़ी देर के लिए। दम्पति ने होटल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज करा दिया। दो सप्ताह वे वहीं रुके रहे। फिर उसका पता बताने के लिए एक बड़ी धनराशि के इनाम का एलान कर वे गुरुग्राम लौट गए। इनाम राशि भी 30 हजार से बढ़ कर 50हजार पर पहुंच गई। वे श्वान की खोज में बार बार आगरा आते रहे। दीपायन टाटा ग्रुप में नौकरी करते हैं। वहां से उन्होंने बार बार छुट्टी ली। यह खोज एक अपराधकथा या एडवेंचर का शक्ल ले चुकी थी। वह शहर की कुंजगलियों की खाक छानते रहे। ड्रोन कैमरों ने आगरा की टेढ़ी मेढ़ी सड़कों और गलियों में जर्रा जर्रा ढूंढ़ लिया। पुलिस ने खोजी कुत्ते लगाए। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। कोशिश रंग लाई। एक ट्यूरिस्ट गाइड प्रशांत जैन ने शुक्रवार को बताया कि उसने एक श्वान देखा है, जो उनकी पालतू हो सकती है। श्वान ने दीपायन की आवाज नहीं पहचानी, लेकिन जब कस्तूरी ने उसे पुकारा, तो उसने पहचान लिया। 

उसे पाकर दीपायन और कस्तूरी की खुशी की सीमा नहीं रही। यह एक सौभाग्यभरा शनिवार था, जब उन्होंने उसे ढूंढ़ लिया था। अब उसे लाड करते दीपायन और कस्तूरी वीडियो सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहे हैं। उसका मिलना एक चमत्कार था और चमत्कार होते हैं। 

Tags:    yamuna

Post Comment

Comment List

Latest News

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए चोटिल फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए चोटिल फखर जमान
चैंपियंस ट्रॉफी में हार के साथ शुरूआत के बाद पाकिस्तान को अब एक और बड़ा झटका लगा है।
चैंपियन्स ट्रॉफी : अफगानिस्तान का मुकाबला द. अफ्रीका से, अफगानी स्पिनर्स लेंगे विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा
अमेरिका से पनामा भेजे गए निर्वासितों ने लगाई मदद की गुहार : दूतावास ने ली मिलने की अनुमति, कहा - होटल में सुरक्षित हैं सभी भारतीय
आज का भविष्यफल     
राजस्थान सरकार लिखी टैक्सी कार के ड्राइवर से मारपीट, पुलिस बचाती रही, वकील मारते रहे
एकनाथ शिंदे को मिली मारने की धमकी : ईमेल कर दी चेतावनी, कार को बम से उड़ा देंगे
हाउसिंग बोर्ड के मकानों को अवैध मान लगाए लाल निशान, लोगों में दशहत पैदा, आवासन मंडल एवं जेडीए के काट रहे चक्कर