मैं रवीन्द्र मंच हूं... मेरी भी कोई सुध ले लो, जिम्मेदारों की अनदेखी से रवीन्द्र मंच अपनी बेसिक सुविधाओं के लिए तरसा, दीवारें, मंच, टॉयलेट जैसी सुविधाओं के हालत खराब

छह-सात माह से एक ही बयान, जल्द होगा रिनोवेशन कार्य शुरू

मैं रवीन्द्र मंच हूं... मेरी भी कोई सुध ले लो, जिम्मेदारों की अनदेखी से रवीन्द्र मंच अपनी बेसिक सुविधाओं के लिए तरसा, दीवारें, मंच, टॉयलेट जैसी सुविधाओं के हालत खराब

रवीन्द्र मंच की टूटी-फूटी पड़ी दीवारें, मंच की लाइट्स, पर्दे, टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं इसका दयनीय गाथा को बयां करने के लिए काफी है।

जयपुर। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते जयपुर का सांस्कृतिक केन्द्र कहा जाने वाला रवीन्द्र मंच वित्तीय प्रस्ताव की मंजूरी के बाद भी अपनी दयनीय स्थिति की गाथा बयां कर रहा है। जहां हाल ही में एक ओर राइजिंग राजस्थान को लेकर शहर में जगह-जगह सौन्दर्यीकरण का कार्य चले थे। वहीं मंच की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। यहां आए दिन नाटकों की रिहर्सल चलती रहती है, लेकिन इन कलाकारों को रवीन्द्र मंच पर बेसिक सुविधा भी नहीं मिलने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रवीन्द्र मंच की टूटी-फूटी पड़ी दीवारें, मंच की लाइट्स, पर्दे, टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं इसका दयनीय गाथा को बयां करने के लिए काफी है।

सफाई की उचित व्यवस्था भी नहीं 
मंच पर सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कलाकारों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई कलाकारों का मानना है कि मंच पर कलाकारों के रिहर्सल हॉल की कमी है, जिससे काफी ग्रुप्स का रिहर्सल करने का टाइम टेबल सेट नहीं हो पाता है। साथ ही एक कैंटीन की सुविधा होनी चाहिए, जिससे कलाकारों को चाय, कॉफी के लिए मंच परिसर से बाहर ना जाना पड़े। मंच की बिल्डिंग अंदर और बाहर से काफी जगह से टूटने के साथ रंग उतर गया है। बाथरूम में नल और दरवाजे खराब होने के कारण भी कलाकारों को समस्याओं से जूझना पड़ता है।

सरकार ने 10 करोड़ का बजट दिया
यहां कलाकारों को मंच पर बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए राज्य सरकार ने दस करोड़ का बजट दिया है। इससे मंच के बेहतर अपडेशन, डवलपमेंट और तकनीकों पर काम होना है, लेकिन पिछले छह-सात माह से जिम्मेदार एक दो महीनें में रिनोवेशन कार्य शुरू होने की गाथा बयां कर अपना बचाव करते हुए नजर आते है। इस बजट से मंच के पीछे की जगह पर बंद पड़ी 12 दुकानों को बेहतर ढंग से डवलप कर करीब 8 दुकानों को विजुअल आर्ट के कलाकारों को अपनी वर्कशॉप व स्टूडियो के लिए दिया जाएगा। कुछ दुकानों को फूड आउटलेट के लिए दिया जाएगा। दो चरणों में होने वाले इस रिनोवेशन कार्य के दौरान मंच पर जेकेके की तर्ज पर शिल्प ग्राम, विलेज हट और अलग से कैफेटेरिया बनाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले कलाकारों और लोगों को बेहतर खानपान की सुविधा मिल सकेगी, लेकिन कलाकारों के मन में एक ही सवाल अब घूम रहा है कि ये सुविधाएं कब तक हमे मिलेगी। 

इनका कहना है...
रवीन्द्र मंच का रिनोवेशन कार्य अगले मार्च माह तक शुरू होने की संभावना है। इसके लिए प्रोसेस चल रही है।
-प्रियंका राठौड़, मैनेजर, रवीन्द्र मंच

Read More Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
भजनलाल शर्मा ने 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को लेकर विभागों को सख्त निर्देश दिए। कर चोरी, अवैध खनन, शराब तस्करी...
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 20 अन्य विधायकों ने भी ली शपथ
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन