सारिका सिंह बनीं राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष, राजस्थान सहित 6 राज्यों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति
कुचामन की हैं सारिका
पंजाब, दिल्ली और कर्नाटक चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रभारी के रूप में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था।
जयपुर। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर सारिका सिंह को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस ने राजस्थान सहित 6 राज्यों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जारी आदेश में राजस्थान में सारिका सिंह, गुजरात में गीता पटेल, गोवा में डॉ. प्रतीक्षा एन खलप, मिजोरम में जोडिनलियानी, पांडिचेरी में ए. राहमथुनीसा और अंडमान निकोबार में जुबैदा बेगम को नियुक्ति दी गई है।
कुचामन की हैं सारिका
सारिका सिंह नागौर जिले के कुचामन की रहने वाली हैं। सारिका सिंह राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट भी हैं। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा खेमे की माने जाने वाली सारिका सिंह चौधरी प्रदेश कांग्रेस सचिव भी रह चुकी हैं। लंबे समय से डीडवाना जिले में कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। सारिका किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वर्तमान में कुचामनसिटी की टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। पंजाब, दिल्ली और कर्नाटक चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रभारी के रूप में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। उनके पति डॉ. भगत सिंह चौधरी कुचामन के पशु चिकित्सालय में कार्यरत है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Feb 2025 19:03:21
बिहार में 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ तलाशी ली और एफआईसीएन की छपाई में शामिल 7 अतिरिक्त मॉड्यूल का...
Comment List