अब हर प्रोजेक्ट पर होगी गहन निगरानी, पीएमआईएस से रियल टाइम मॉनिटरिंग शुरू

बाधाओं को भी चिन्हित कर उनकी निगरानी करने में सक्षम

अब हर प्रोजेक्ट पर होगी गहन निगरानी, पीएमआईएस से रियल टाइम मॉनिटरिंग शुरू

राजस्थान में अब पीडब्ल्यूडी के हर प्रोजेक्ट की निगरानी तकनीक के जरिए और अधिक पारदर्शी व प्रभावी हो जाएगी। प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इंफॉर्मेशन सिस्टम (PMIS) के माध्यम से प्रदेश में चल रही सभी परियोजनाओं को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा। इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह न केवल वित्तीय और भौतिक प्रगति को दर्शाता है।

जयपुर। राजस्थान में अब पीडब्ल्यूडी के हर प्रोजेक्ट की निगरानी तकनीक के जरिए और अधिक पारदर्शी व प्रभावी हो जाएगी। प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इंफॉर्मेशन सिस्टम (PMIS) के माध्यम से प्रदेश में चल रही सभी परियोजनाओं को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा। इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह न केवल वित्तीय और भौतिक प्रगति को दर्शाता है, बल्कि गुणवत्ता संबंधी मुद्दों के साथ-साथ प्रोजेक्ट के दौरान आने वाली बाधाओं को भी चिन्हित कर उनकी निगरानी करने में सक्षम है। पीएमआईएस को राजस्थान स्टेट डेटा सेंटर पर सफलतापूर्वक गो-लाइव कर दिया गया है।

इसे आधुनिक तकनीक के साथ इस तरह तैयार किया गया है कि ब्लॉक स्तर से लेकर जिला, संभाग, विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों तक—पूरे प्रदेश में चल रही परियोजनाओं की स्थिति एक ही क्लिक में देखी जा सके। सिस्टम के माध्यम से डीएलपी सड़कों की गारंटी अवधि से संबंधित जानकारी भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। यह उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम विभाग के लिए अरनेस्ट एंड यंग (EY) कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। इसके उपयोग से प्रोजेक्ट प्रबंधन की दक्षता बढ़ेगी, जवाबदेही सुनिश्चित होगी और विकास कार्यों की गति में भी तेजी आएगी। राजस्थान में डिजिटल मॉनिटरिंग का यह कदम प्रशासनिक पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन