चाय पी रहा था युवक : पैदल आए हमलावरों ने कनपटी पर रखा तमंचा, गोली मारकर भागे हत्यारे
पहले हत्या का आरोप, अब खुद बना गोलियों का निशाना
प्रयागराज। प्रदेश में प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र में चाय की दुकान पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान पर चाय पी रहे युवक के पास दो बदमाश पैदल पहुंचे और उन्होंने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों बदमाश रेलवे लाइन पार कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि विजय नारायण, राजनारायण पटेल की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश पैदल वहां पहुंचे और उनके सिर पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली लगने से मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी रेलवे लाइन पार करके फरार हो गए।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले लोकपुर बिसानी गांव में एक युवक की रेलवे लाइन पर मौत हुई थी। उस मामले में मिंटू पर युवक की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाया जा रहा था। मृतक युवक के परिजनों की ओर से ङ्क्षमटू को कई बार धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस पुरानी घटना और उससे जुड़ी कथित रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, हत्या के पीछे यही वजह थी या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। डीसीपी गंगा नगर सोनम कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया जा रहा है। हत्या के हर पहलू पर जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Comment List