मेटा को युवा कांग्रेस की चेतावनी : 7 दिन में जवाब दो, नहीं तो सड़क से अदालत तक लड़ाई

कांग्रेस का 7 दिन का अल्टीमेटम

मेटा को युवा कांग्रेस की चेतावनी : 7 दिन में जवाब दो, नहीं तो सड़क से अदालत तक लड़ाई
संगठन ने 4 प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि मेटा पिछले 6 महीनों में सरकार के आदेश पर प्रतिबंधित किए गए भारतीय सोशल मीडिया अकाउंट्स की संख्या और अब तक जारी प्रतिबंधों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करे। 

नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा को  दिनों की मोहलत देते हुए भारतीय सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कथित मनमाने प्रतिबंधों और पोस्ट ब्लॉक किए जाने के मामलों में जवाब मांगा है।  संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मेटा ने 7 दिनों के अंदर उसकी मांगों पर जवाब नहीं दिया, तो डिजिटल अभिव्यक्ति की आजादी की लड़ाई अदालतों से लेकर सड़कों तक लड़ी जाएगी। युवा कांग्रेस ने यह चेतावनी गुरुग्राम और मुंबई स्थित मेटा के कार्यालयों के बाहर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद दिया है। संगठन ने 4 प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि मेटा पिछले 6 महीनों में सरकार के आदेश पर प्रतिबंधित किए गए भारतीय सोशल मीडिया अकाउंट्स की संख्या और अब तक जारी प्रतिबंधों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करे। 

संगठन ने यह भी सवाल उठाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उल्लेख करने वाली या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करने वाली पोस्ट को कथित तौर पर स्वचालित तरीके से ब्लॉक क्यों किया जा रहा है। संगठन ने विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स की आवाज पर लगाए गए सभी गैरकानूनी प्रतिबंध तत्काल हटाने की मांग की। साथ ही मेटा से भारत के संविधान का सम्मान करने और किसी राजनीतिक दल के निर्देशों के बजाय संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप काम करने को कहा। युवा कांग्रेस ने कहा कि उसके डिजिटल आजादी अभियान के तहत पिछले कई महीनों से मनमाने प्रतिबंधों का सामना कर रहे कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और स्वतंत्र पत्रकारों को कानूनी सहायता दी जा रही है। संगठन का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और कारण बताए सोशल मीडिया अकाउंट्स प्रतिबंधित किए जा रहे हैं और लोगों की आवाज दबाई जा रही है।

युवा कांग्रेस ने कहा कि किसी भी कॉरपोरेट कंपनी को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि भारत के किस नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार होगा और किसे नहीं। संगठन ने चेतावनी दी कि मेटा को भारत में कारोबार करना है तो उसे भारतीय संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करना होगा। युवा कांग्रेस ने कहा कि उसके दिलों में गांधी के सिद्धांत और रगों में भगत सिंह का साहस है तथा वह हर भारतीय की डिजिटल आवाज की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

 

Read More IPL फाउंडर ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक, बोले- UK ही मेरा घर, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

Read More चीन में होगी दुनिया के 3 सबसे ताकतवर नेताओं की बैठक, क्या निकलेगा परिणाम?

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल में सत्ता का नया खेल, नेतन्याहू को चुनौती देकर आइजेनकोट ने खोला तीसरा रास्ता इजरायल में सत्ता का नया खेल, नेतन्याहू को चुनौती देकर आइजेनकोट ने खोला तीसरा रास्ता
सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। याशर पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट ने तीन विकल्प पेश...
पीएम स्वनिधि योजना में 482.92 करोड़ के ऋण वितरित, लंबित आवेदनों के निस्तारण की चुनौती 
मेटा को युवा कांग्रेस की चेतावनी : 7 दिन में जवाब दो, नहीं तो सड़क से अदालत तक लड़ाई
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर में एकादशी स्नान, भजन-कीर्तन से धर्ममय तीर्थनगरी 
जिमी शेरगिल के तीखे सवालों में उलझे अध्ययन सुमन, सस्पेंस थ्रिलर 'प्यादे' का पहला आधिकारिक टीज़र आउट
UP में 52 टॉपर्स, 4200 प्रशिक्षार्थी और मोदी... आज सजेगा कौशल का मंच