कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद

गुस्साई भीड़ और प्रदर्शनकारियों ने बिरसा कमांडो फोर्स के दो अस्थायी कैंपों को आग के हवाले कर दिया

कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद

पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे के बाद शुरू हुई जातीय झड़प ने अब पूरी तरह हिंसक रूप ले लिया है। बता दें कि इस हिंसा में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं

कोकराझार: पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे के बाद शुरू हुई जातीय झड़प ने अब पूरी तरह हिंसक रूप ले लिया है। बता दें कि इस हिंसा में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनकी पहचान सुनील मुर्मू और सिखना ज्वह्वलाओ बिस्मित के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, गुस्साई भीड़ और प्रदर्शनकारियों ने बिरसा कमांडो फोर्स के दो अस्थायी कैंपों को आग के हवाले कर दिया और सिदु कान्हू भवन में तोड़फोड़ की। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों और वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने अफवाहों को रोकने के लिए जिले में इंटरनेट सेवाओं को अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया है और धारा 144 लागू कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

असम पुलिस ने अब तक हत्या और दंगों के आरोप में 29 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं ताकि शांति बहाल की जा सके। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More भारत-अमेरिका व्यापार समझौता : खाद्य एवं कृषि उत्पादों पर शुल्क करेगा खत्म, टेक्नोलॉजी उत्पादों का बढ़ेगा व्यापार

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान