नाकामियों को छिपाने के लिए दुष्प्रचार और भ्रम फैला रही है आप : भाजपा

अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला 

नाकामियों को छिपाने के लिए दुष्प्रचार और भ्रम फैला रही है आप : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है और कहा है कि आप अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस मुद्दे पर दुष्प्रचार कर रही है और लोगों के बीच भ्रम फैला रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आप और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना की सफाई के लिये 8,500 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश सरकार को दी थी, लेकिन इसका सही उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने केजरीवाल पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुये कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान भी कभी नदियों में जहर मिलाने का आरोप नहीं लगा था, लेकिन दिल्ली सरकार हरियाणा पर ऐसे आरोप लगा रही है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, अब एक बात दिल्ली की जनता के सामने बहुत साफ है कि ये दोनों  ही पार्टियां (आप और कांग्रेस) बहुत झूठ बोलती हैं। मात्र छह महीने पहले एक दूसरे को क्लीन चिट दे रहे थे और अब एक दूसरे के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, दिल्ली की जनता जानती है कि पिछले 26-27 सालों में दिल्ली को लूटने का काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर किया है और पांच फरवरी को होने वाले चुनाव के लिये मैं विशेष रूप से जनता से अपील करता हूं कि अब इन भ्रष्टाचारी दलों से निजात पानी जरूरी है,  क्योंकि अब दिल्ली को विकास चाहिये। 

 

Read More JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते: CID ने पूछताछ के बाद लिया हिरासत में, नियमों की अनदेखी के आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मध्यप्रदेश के धार जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास से अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन से परेशान 40...
टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव