रुपया छलांग : रुपये में 22 पैसे की तेजी
22 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 74.46 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया रुपया
मुंबई। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में टिकाव के बीच आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ और 22 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 74.46 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले दिवस रुपया 19 पैसे की उछाल लेकर 74.68 रुपये प्रति डॉलर रहा था। पिछले तीन दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे मजबूत हुआ है। शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त लेकर 74.64 रुपये प्रति डॉलर पर खुला लेकिन लिवाली के दबाव में 74.64 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक फिसल गया। हालांकि बिकवाली के बल पर यह 74.46 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Apr 2026 13:35:59
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...

Comment List