नवरात्र में टूटा बिक्री का 10 साल का रिकॉर्ड, जीएसटी में कटौती से वाहन कंपनियों की बिक्री सबसे अधिक बढ़ी

कीमतों की कमी ने खरीद को बल दिया 

नवरात्र में टूटा बिक्री का 10 साल का रिकॉर्ड, जीएसटी में कटौती से वाहन कंपनियों की बिक्री सबसे अधिक बढ़ी
देश में इस साल नवरात्र के दौरान बिक्री का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

नई दिल्ली। देश में इस साल नवरात्र के दौरान बिक्री का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती के कारण और रुकी हुई मांग आने से नवरात्र में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। जीएसटी में कटौती से वाहन कंपनियों की बिक्री सबसे अधिक बढ़ी। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की बिक्री पिछले नवरात्र की तुलना में दोगुनी हो गयी। पिछले साल नवरात्र में उसने 85 हजार वाहन बेचे थे जबकि इस साल एक अक्टूबर तक 10 दिन में उसने 1,50,000 बुकिंग का आंकड़ा छू लिया था। उसने नवरात्र के पहले आठ दिन में 1.65 लाख वाहनों की डिलीवरी की। इसमें पहले दिन की 30 हजार कारों की डिलीवरी के साथ शुरुआत हुई जो 35 साल में एक दिन का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

महिन्द्रा की बिक्री 60% बढ़ी :

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन जैसे लोकप्रिय मॉडलों की बिक्री सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़ी।  

ग्राहकों की संख्या दोगुनी हुई : हीरो मोटो

Read More जियो लाएगा आईपीओ : रेड हेरिंग प्रॉस्पेकटस के प्रारूप को निदेशक मंडल की मंजूरी, पूरी देखरेख ईशा, आकाश और अनंत अंबानी कर रहे

दुपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि उसके शोरूम में आने वाले संभावित ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो गई।  

Read More बरसात से पहले ही सड़कों का हुआ बुरा हाल, पानी भरने पर रहेगा हादसों का खतरा

टाटा मोटर्स ने 50 हजार वाहन बेचे :

Read More जयपुर में 3 घंटे की मेगा नाकाबंदी : 581 वाहनों के चालान, 211 जब्त

टाटा मोटर्स ने नवरात्र में 50 हजार से अधिक वाहन बेचे। इनमें अल्ट्रोज, पंच, नेक्सन और टिएगो मॉडलों की मांग ज्यादा रही।  

इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री दस% बढ़ी :

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बात करें तो एलजी, हेयर और गोदरेज की बिक्री में पिछले नवरात्र की तुलना में दहाई अंक की वृद्धि देखी गयी। हेयर की बिक्री 85 प्रतिशत बढ़ी और ढाई लाख रुपये से ऊपर की श्रेणी में 85 इंच और 100 इंच के टेलीविजन सेट का पूरा दिवाली स्टॉक समाप्त हो गया तथा 65 इंच के 300 से 350 टीवी सेट बिके।  

रिलायंस रिटेल की बिक्री 25 % बढ़ी :

रिलायंस रिटेल की बिक्री 20 से 25 प्रतिशत बढ़ी जिसमें बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन सेट, स्मार्टफोन और फैशन श्रेणी में सबसे अधिक वृद्धि देखी गयी। इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर विजय सेल्स की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी।  

कीमतों की कमी ने खरीद को बल दिया :

जीएसटी में कटौती की घोषणा 03 सितंबर को की गयी थी और यह 22 सितंबर को नवरात्र के पहले दिन लागू हुई। इसलिए, नवरात्र में बिक्री बढ़ने में काफी योगदान इस बात का भी है कि लोगों ने कीमतों में कमी को देखते हुए अपनी खरीद टाल दी थी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण