शुरूआती कारोबार में लुढ़के घरेलू शेयर बाजार: सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट, इन कं​पनियों पर रखें पेनी नजर

आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार लुढ़का

शुरूआती कारोबार में लुढ़के घरेलू शेयर बाजार: सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट, इन कं​पनियों पर रखें पेनी नजर
मुंबई में आईटी शेयरों में तेज बिकवाली से सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा। निफ्टी भी गिरावट में रहा। बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में आंशिक मजबूती दिखी।

मुंबई। आईटी कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बिकवाली देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़क गया। सेंसेक्स 265.21 अंक की गिरावट के साथ 83,968.43 अंक पर खुला और 438 अंक तक टूट गया। खबर लिखे जाते समय यह 384.96 अंक (0.46 प्रतिशत) नीचे 83,848.68 अंक पर रहा। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 47.15 अंक फिसलकर 25,906.70 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 116.30 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट में 25,837.55 अंक पर था।

आईटी कंपनी में जोरदार बिकवाली से निफ़्टी आईटी सूचकांक में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। रियलटी, रसायन, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूह के सूचकांक भी  नीचे रहे। वहीं, बैंकिंग, एफएमसीजी और धातु समूह की सूचकांक बढ़त में थे।

सेंसेक्स की गिरावट में इन्फोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और इटरनल का सबसे अधिक योगदान रहा। आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एयरटेल के शेयर ऊपर चल रहे थे।

Read More उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में खुला बाजार: आईटी, मीडिया और बैंकिंग शेयरों में लिवाली, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई