विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर घटकर 528.4 अरब डॉलर
साप्ताहिक आंकडे जारी
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकडे के अनुसार, 14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बडे़ घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.83 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 468.7 अरब डॉलर रह गयी।
मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर), स्वर्ण और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आरक्षित निधि में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 4.5 अरब डॉलर घटकर 528.4 अरब डॉलर रह गया, जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.23 अरब डॉलर बढ़कर 532.9 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकडे के अनुसार, 14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बडे़ घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.83 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 468.7 अरब डॉलर रह गयी। इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 1.5 अरब डॉलर की कमी आई और यह घटकर 37.5 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर 14.9 करोड़ डॉलर कम होकर 17.4 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 2.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.8 अरब डॉलर पर आ गई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jun 2026 10:00:51
मिस राजस्थान ब्यूटी पेजेंट के टैलेंट राउंड का आयोजन। आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि 6500 प्रतिभागियों...

Comment List