Stock Market: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Stock Market: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

अमेरिका के महंगाई आंकड़े और कंपनियों के तीसरी तिमाही के आने वाले परिणाम पर नजर गड़ाए निवेशकों के उत्साह में कमी से विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली के कारण शेयर बाजार में आज कोहराम मच गया।

मुंबई। अमेरिका के महंगाई आंकड़े और कंपनियों के तीसरी तिमाही के आने वाले परिणाम पर नजर गड़ाए निवेशकों के उत्साह में कमी से विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली के कारण शेयर बाजार में आज कोहराम मच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 670.93 अंक अर्थात 0.93 प्रतिशत का गोता लगाकर 71,355.22 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 197.80 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट लेकर 21,513.00 अंक रह गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.87 प्रतिशत लुढ़ककर 37,377.95 अंक और स्मॉलकैप 0.36 प्रतिशत टूटकर 43,660.04 अंक पर आ गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4074 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2065 में बिकवाली जबकि 1905 में लिवाली हुई वहीं 104 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियों में गिरावट जबकि 12 में तेजी का रुख रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों के साथ ही स्थानीय स्तर पर कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के परिणाम जारी होने शुरू हो गए हैं। इसपर निवेशकों की पैनी निगाह है। साथ ही लाल सागर में जारी तनाव के कारण यूरोप में शिपिंग लागत बढ़ गई है। इसके अलावा इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष का विस्तार लेबनान तक होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में निवेशकों के उत्साह में कमी रही, जिससे विश्व और घरेलू बाजार दोनों पर दबाव बढ़ा है।

Read More डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा

इस दौरान बीएसई में पावर, रियल्टी और सर्विसेज समूह की 0.29 प्रतिशत तक की बढ़त को छोड़कर शेष 17 समूहों में बिकवाली हुई। इससे कमोडिटीज 1.44, सीडी 0.45, ऊर्जा 0.61, एफएमसीजी 1.55, वित्तीय सेवाएं 1.05, हेल्थकेयर 1.04, इंडस्ट्रियल्स 0.40, आईटी 0.90, दूरसंचार 0.93, यूटिलिटीज 0.17, ऑटो 0.27, बैंकिंग 1.42, कैपिटल गुड्स 0.31, कंज्यूमर डयूरेबल्स 0.72, धातु 1.40, तेल एवं गैस 0.28 और टेक समूह के शेयर 0.77 प्रतिशत लुढ़क गए।

Read More दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.28, जर्मनी का डैक्स, हांगकांग का हैंगसेंग 1.88 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.42 प्रतिशत लुढ़क गया। हालांकि जापान के निक्केई में 0.27 प्रतिशत की बढ़त रही।

Read More विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र

Post Comment

Comment List

Latest News

महिलाओं को आरक्षण के अधिकार से वंचित रखने का उत्सव मना रहे विपक्षी दल : उन्हें परिसीमन की व्यवस्था पर विश्वास नहीं, रविशंकर ने कहा- संविधान को नहीं समझती कांग्रेस महिलाओं को आरक्षण के अधिकार से वंचित रखने का उत्सव मना रहे विपक्षी दल : उन्हें परिसीमन की व्यवस्था पर विश्वास नहीं, रविशंकर ने कहा- संविधान को नहीं समझती कांग्रेस
भाजपा ने कांग्रेस पर महिलाओं के 33% आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया। स्मृति इरानी ने कहा, कांग्रेस की...
राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश पर गहलोत ने उठाए सवाल : देश में भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे भारत में की पदयात्रा, कहा- उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण
युवाओं में भी बढ़ रही गठिया की बीमारी : जागरूकता के लिए अल्बर्ट हॉल पर होगी वॉकथॉन, मरीजों के साथ आम लोग भी ले सकेंगे भाग
कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू : पार्टी ने की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी, जोगाराम पटेल ने कहा- चुनावों में जनता देगी इसका जवाब
राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना : दिल्ली से तमिलनाडु पर शासन करना चाहती है भाजपा, बोले- तमिलनाडु में चाहते है ऐसा मुख्यमंत्री, जो केंन्द्र के आदेशों पर चले
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में मादा बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, चिकित्सकों की निगरानी में शावक
मिड डे मिल के श्रमिकों का भुगतान नहीं : रसोइयों को आर्थिक तंगी, संगठन ने अधिकारियों को पत्र लिखकर उठाई मांग