भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति : कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ के विकास कार्य, व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

मण्डी यार्ड का निर्माण एवं विद्युत संबंधी कामों से आधारभूत ढांचा होगा सुदृढ़

भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति : कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ के विकास कार्य, व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कृषि उपज मंडियों के विकास के लिए 21.26 करोड़ रुपए के कार्यों को मंजूरी दी। चौमहला, कुचामन सिटी, बारां, कोटा और प्रतापगढ़ मंडियों में यार्ड निर्माण और विद्युत कार्य। आधारभूत ढांचा मजबूत।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कृषि उपज मण्डी समितियों में सुविधा विस्तार एवं आधारभूत संरचना निर्माण के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मण्डियों में 21 करोड़ 26 लाख से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

कृषि उपज मण्डी समिति, चौमहला (झालावाड़), कुचामन सिटी, ‘विशिष्ट श्रेणी’ बारां, कोटा (अनाज) एवं प्रतापगढ़ में मण्डी यार्ड के निर्माण कार्य एवं विद्युत संबंधी कार्य करवाए जाएंगे। इससे ना केवल कृषि उपज मण्डियों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा, बल्कि अन्नदाता एवं व्यापारियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून को निरस्त करने के प्रस्ताव पर नया राजनीतिक टकराव छिड़ गया है। केपीसीसी अध्यक्ष बीके...
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद
जयपुर के पारंपरिक कलाकारों को मिला मंच, ‘कारीगर’ पहल से हस्तशिल्प और हुनर को मिली नई पहचान
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुनाफे में 25.7% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में 19.5% बढ़ी आमदनी
सी के बिरला हॉस्पिटल के डॉ. ललित मोदी ने अमेरिका में प्रस्तुत किए जटिल जॉइंट रिप्लेसमेंट के केस
अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कार्रवाई