चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार ने लगाई छलांग

पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरते करीब एक प्रतिशत की छलांग लगाई।

चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार ने लगाई छलांग

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार ने आज पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरते करीब एक प्रतिशत की छलांग लगाई।

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार ने आज पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरते करीब एक प्रतिशत की छलांग लगाई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 503.27 अंक की उछाल लेकर 54 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 54252.53 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 144.35 अंक की तेजी के साथ 16170.15 अंक पर रहा। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुई। मिडकैप 1.44 प्रतिशत की छलांग लगाकर 22,143.45 अंक और स्मॉलकैप 0.78 प्रतिशत चढ़कर 25,318.05 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3429 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1748 में लिवाली जबकि 1552 में बिकवाली हुई वहीं 129 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 39 कंपनियां हरे जबकि 11 लाल निशान पर रही।

बीएसई में एफएमसीजी समूह की 0.09 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 18 समूहों में तेजी रही। धातु समूह में सर्वाधिक 3.35 प्रतिशत का उछाल रहा। साथ ही बेसिक मैटरियल्स 1.76, सीडीजीएस 0.65, ऊर्जा 0.62, वित्त 1.97, हेल्थकेयर 0.54, यूटिलिटीज 0.91, ऑटो 0.79, आईटी 1.24, बैंङ्क्षकग 2.15, तेल एवं गैस 0.85, पावर 0.91, रियल्टी 1.43 और टेक समूह के शेयर भी 1.21 प्रतिशत की बढ़त में रहे।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के जारी मिनट्स में आर्थिक विकास की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए आगे मौद्रिक नीति को सख्त रखने के रुख से वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.14, जर्मनी का डैक्स 0.54 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.54 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.27 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.27 प्रतिशत उतर गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम
पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ गलत काम करता रहा। भाई के...
भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक